facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Ind vs NZ: धीमी ओवर गति के लिए भारतीय टीम पर लगा जुर्माना

Advertisement
Last Updated- January 20, 2023 | 5:30 PM IST
Ind vs NZ
PTI

IND vs NZ: भारतीय टीम पर हैदराबाद में पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिये मैच फीस का 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

मैच रैफरियों के एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के जवागल श्रीनाथ ने यह जुर्माना लगाया क्योंकि भारत को बुधवार को श्रृंखला के शुरूआती वनडे में निर्धारित समय में फेंके जाने वाले ओवरों में तीन ओवर पीछे पाया गया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक बयान में कहा, ‘‘न्यूनतम ओवर गति संबंधित उल्लघंन से संबंधित खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार निर्धारित समय में टीम के प्रत्येक ओवर विफल होने के लिये खिलाड़ियों की मैच फीस का 20 प्रतिशत (तीन ओवर में 60 प्रतिशत) जुर्माना लगाया गया। ’’

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने उल्लघंन के लिये जुर्माना स्वीकार कर लिया है इसलिये आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

मैदानी अंपायर अनिल चौधरी और नितिन मेनन, तीसरे अंपायर के एन अनंतपद्मनाभन और चौथे अंपायर जयरमन मदनगोपाल ने आरोप तय किये। शुभमन गिल के शानदार दोहरे शतक की बदौलत भारत ने 12 रन की जीत से तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनायी।

Advertisement
First Published - January 20, 2023 | 5:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement