facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind vs NZ: आखिरी 10 गेंदों में 6 छक्के लगाने वाले शुभमन गिल ने युवराज सिंह को बताया अपना ‘मेंटोर’

Advertisement
Last Updated- January 19, 2023 | 11:58 AM IST
Shubman Gill

Ind vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले शुभमन गिल का मानना है कि दूसरे छोर से विकेट गिरते रहने के बावजूद लगातार ढीली गेंदों को नसीहत देने की उनकी रणनीति से ऐसी पारी खेलने में मदद मिली।

गिल ने 50वें ओवर तक डटे रहकर शानदार दोहरा शतक जमाया । उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला लेकिन उन्होंने बीच के ओवरों में चौके छक्के लगाकर रनगति बनाये रखी । उन्होंने अपनी पारी की आखिरी दस गेंदों में छह छक्के लगाये।

जीत के बाद उन्होंने कहा ,‘‘ यह पारी मेरे लिये काफी मायने रखती है । मैं श्रीलंका के खिलाफ पहले और तीसरे मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सका । यहां बड़ा स्कोर बनाना चाहता था ।’’ गिल ने कहा ,‘‘ सर्कल के भीतर बीच के ओवरों में अतिरिक्त फील्डर होने से बीच के ओवरों में दूसरी टीमें भी तेजी से रन बनाने का प्रयास करती है । दूसरे छोर से विकेटों के गिरने के बावजूद मैं गेंदबाजों को अपने इरादे जताना चाहता था क्योंकि ऐसा नहीं करने पर उनके लिये डॉट गेंद डालना आसान हो जाता है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इसलिये जब विकेट गिर रहे थे तब भी मेरा इरादा यही था कि ढीली गेंदों को मैं छोड़ूंगा नहीं ।’’ लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे गिल ने इस पर खुशी जताते हुए कहा ,‘‘ निरंतरता मेरे लिये काफी महत्वपूर्ण है। यह सफलता की कुंजी है । एक बल्लेबाज के तौर पर हर प्रारूप में मेरी यही कोशिश रहती है । जब आपकी मेहनत रंग लाती है तो अच्छा लगता है ।’’

दोहरे शतक के बाद उन्होंने अपने पिता और मेंटोर युवराज सिंह के बारे में भी बात की । उन्होंने कहा ,‘‘ युवी पाजी मेरे मेंटोर रहे हैं, बड़े भाई की तरह । मैं अपनी बल्लेबाजी के बारे में उनसे बात करता रहता हूं । मेरे पिता मेरे शुरूआती कोच रहे हैं और मुझे खुशी है कि उन्हें गौरवान्वित कर सका।’’

Advertisement
First Published - January 19, 2023 | 11:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement