facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind vs NZ: तीसरे एक दिवसीय मैच के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीम इंदौर पहुंचीं

Advertisement
Last Updated- January 22, 2023 | 6:30 PM IST
India Vs New Zealand

भारत और न्यूजीलैंड की टीम एक दिवसीय मैचों की जारी श्रृंखला के तीसरे और अंतिम मुकाबले के लिए रविवार को इंदौर पहुंचीं। यह मुकाबला मंगलवार (24 जनवरी) को शहर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है।

मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (MPCA) के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों टीमें रायपुर से विशेष विमान के जरिये इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचीं जहां से उन्हें बस के जरिये होटल ले जाया गया। चश्मदीदों के मुताबिक दोनों टीमों के खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए हवाई अड्डे पर कई क्रिकेट प्रेमी जमा थे। पुलिस ने वहां सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए थे।

MPCA अधिकारी ने बताया कि न्यूजीलैंड की टीम अभ्यास के लिए सोमवार (23 जनवरी) को दोपहर के सत्र में होलकर स्टेडियम पहुंचेगी, जबकि भारतीय टीम वैकल्पिक प्रशिक्षण सत्र के तहत सोमवार शाम स्टेडियम पहुंच सकती है।

यह भी पढ़ें: Ind vs NZ: धीमी ओवर गति के लिए भारतीय टीम पर लगा जुर्माना

गौरतलब है कि रायपुर में शनिवार (21 जनवरी) को खेले गए दूसरे एक दिवसीय मैच में भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण ने न्यूजीलैंड के कमजोर बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया था जिससे मेजबान टीम ने आठ विकेट की जीत के साथ ही तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली थी।

Advertisement
First Published - January 22, 2023 | 6:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement