facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind vs Pak: पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच के लिए तैयार Hardik Pandya

Advertisement

Ind vs Pak: भारत और पाकिस्तान की टक्कर रविवार को होगी और पंड्या चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ पिछली सफलता दोहराना चाहेंगे।

Last Updated- June 07, 2024 | 2:31 PM IST
T20 Cricket WCup:
Hardik Pandya (File Pic)

हार्दिक पंड्या पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के आगामी मुकाबले को ‘जंग’ की तरह नहीं देखते लेकिन भारतीय हरफनमौला उस प्रतिद्वंद्वी का सामना करने को बेताब हैं जिसके खिलाफ उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है ।

भारत और पाकिस्तान की टक्कर रविवार को होगी और पंड्या चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ पिछली सफलता दोहराना चाहेंगे।

पंड्या ने ‘स्टार स्पोटर्स’ से कहा ,‘‘ मैं बड़े मैचों में खेलने को लेकर रोमांचित रहता हूं । मुझे यह बहुत खास लगता है और पाकिस्तान ऐसी टीम है जिसके खिलाफ मैने कई मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है ।’’

पंड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ छह टी20 मैच खेलकर 84 रन बनाये लेकिन 7 . 5 की इकॉनॉमी रेट से 11 विकेट लिए हैं।

उन्होंने बीसीसीआई से कहा ,‘‘ यह कोई जंग नहीं है , एक मैच ही है । भारत और पाकिस्तान के मैच हमेशा रोमांचक होते हैं । जज्बात का सैलाब उमड़ता है लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि हम अनुशासित प्रदर्शन करेंगे और एक ईकाई के रूप में अपना लक्ष्य हासिल करेंगे । अगर ऐसा कर सके तो एक और दिन अच्छा होगा ।’’

Advertisement
First Published - June 7, 2024 | 2:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement