facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND vs PAK: अगर ‘Reserve Day’ भी धुल गया तो क्या होगा? जानें सुपर 4 का समीकरण

Advertisement

भारतीय समयानुसार शाम 06:30 बजे तक अगर मैच शुरू नहीं होता है तो ओवरों की संख्या घटनी शुरू हो जायेगी।

Last Updated- September 19, 2023 | 2:52 PM IST

एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) में भारत और पाकिस्तान (Ind Vs Pak) के बीच सुपर 4 मैच रिजर्व डे की तरफ खींच गया है। हालांकि, कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम का मौसम पूर्वानुमान बताता है कि रिजर्व डे पर भी बारिश का साया है और खेल के पूरा होने की संभावना कम ही है।

मौसम पूर्वानुमान की माने तो सोमवार को भी गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसलिए यदि रिजर्व डे पर कोई खेल नहीं होता है, तो मैच रद्द हो जाएगा और दोनों टीमें एक-एक अंक से काम चलाना पड़ेगा।

किस स्थिति में पूरा हो सकता हैं मैच ?

मैच के पूरा होने को लेकर कई परिदृश्य हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण यह है कि पाकिस्तान को कम से कम 20 ओवर बल्लेबाजी करनी होगी। किसी भी वनडे मुकाबले में मैच पूरा होने के लिए दोनों टीमों को कम से कम 20 ओवर खेलना होता है।

भारतीय समयानुसार शाम 06:30 बजे तक अगर मैच शुरू नहीं होता है तो ओवरों की संख्या घटनी शुरू हो जायेगी। 20 ओवर के मैच को शुरू करने के लिए कट-ऑफ टाइम भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे होगा।

मान लें कि कम से कम 20 ओवर के खेल के लिए भारतीय पारी को वहीं रोक दिया गया है जहां (24.1 ओवर में 147/2) है, तो डकवर्थ लुईस और स्टर्न (DLS) नियम के अनुसार पाकिस्तान को जीत के लिए 20 ओवर में 181 रन बनाने होंगे।

बारिश से धुले मैच का पॉइंट टेबल और भारत की संभावनाओं पर क्या असर पड़ेगा?

अगर यह मैच बारिश के कारण धुल जाता है तो भारत और पाकिस्तान को एक-एक अंक मिलेगा और एशिया कप की सुपर4 अंक तालिका में भारत का खाता खुल जाएगा। हालांकि, पाकिस्तान के पास श्रीलंका के खिलाफ एक और मैच खेलने के बाद तीन अंक होंगे क्योंकि वह पहले ही बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल कर चुका है। पूरे सुपर4 में बारिश खलल डाल सकती है।

बता दें कि एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 मुकाबले को लगातार बारिश के कारण रिजर्व दिन में खिंचना पड़ा। दोनों देशों के फैंस इस मैच को लेकर काफी उत्साहित थे, लेकिन बारिश ने सबको निराश कर दिया।

Advertisement
First Published - September 11, 2023 | 3:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement