facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind VS SL 3rd ODI: टीम इंडिया ने श्रीलंका को दिया 391 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य

Advertisement
Last Updated- January 15, 2023 | 8:23 PM IST
Virat Kohli
PTI

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पांच विकेट पर 390 रन बनाए। भारत की तरफ से विराट कोहली ने नाबाद 166 जबकि शुभमन गिल ने 116 रन की पारी खेली। टीम इंडिया ने श्रीलंका को जीत के लिए 391 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट दिया है। श्रीलंका की ओर से लाहिरू कुमारा और कासुन रजिता ने दो-दो विकेट चटकाए।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत दमदार रही। मैच में शुरू से ही भारतीय बल्लेबाज श्रीलंकाई गेंदबाजों पर हावी रहे। रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी हुई। रोहित शर्मा अर्धशतक लगाने से चूक गए और 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसके बाद गिल ने विराट कोहली के साथ मिलकर रन बनाने का सिलसिला जारी रखा और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी ने भारत को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया। गिल ने शानदार शतक जड़ा और 116 रन बनाकर आउट हुए। गिल के बाद कोहली ने भी शतक लगाया। कोहली ने 110 गेंदों में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और 166 रन की नाबाद पारी खेलकर पवेलियन लौटे। अक्षर पटेल 2 रन पर नाबाद रहे। श्रेयस अय्यर ने भी 38 रन बनाए।

Advertisement
First Published - January 15, 2023 | 6:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement