facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

IND vs SL: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, T20I सीरीज से बाहर हुए संजू सैमसन

Advertisement
Last Updated- January 05, 2023 | 1:09 PM IST
Sanju Samson

संजू सैमसन को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम की सलाह पर श्रीलंका के खिलाफ टी20 श्रृंखला से बाहर किया गया और उनकी जगह विदर्भ के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा को टीम में शामिल किया गया।

सैमसन मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान सीमा रेखा के पास गेंद रोकने की कोशिश में चोटिल हो गये थे। उनके बाएं घुटने में चोट लगी थी। बोर्ड से बुधवार रात को जारी बयान के मुताबिक, ‘’ बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने सैमसन का मुंबई में स्कैन कराया और विशेषज्ञों राय ली।

उन्हें आराम और ‘रिहैबिलिटेशन’ की सलाह दी गई है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘ अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने संजू सैमसन की जगह जितेश शर्मा को टीम में शामिल किया है।’’ जितेश को आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिये उनके प्रदर्शन का उन्हें फल मिला है ।’ भारतीय टीम तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे है।

इसका दूसरा मुकाबला पुणे में खेला जायेगा। भारतीय टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), इशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार।

Advertisement
First Published - January 5, 2023 | 1:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement