facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

IND vs SL: सिराज ने खोला श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी का राज

Advertisement
Last Updated- January 16, 2023 | 12:54 PM IST
Mohammed Siraj
PTI

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा है कि पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने की निराशा की वजह से उन्होंने सीमित ओवरों के क्रिकेट पर अधिक फोकस किया जिसका फायदा अब मिल रहा है ।

सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में 10 ओवर में 32 रन देकर चार विकेट लिये जिससे श्रीलंकाई टीम 22 ओवर में 73 रन पर आउट हो गई और भारत ने 317 रन से जीत दर्ज की ।

पिछले आईपीएल सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर द्वारा टीम में बरकरार रखे गए सिराज ने 15 मैचों में सिर्फ नौ विकेट लिये थे । सिराज ने कहा कि बदलाव इसलिये हुआ क्योंकि उन्होंने आईपीएल में नाकामी के बाद सफेद गेंद के क्रिकेट में लाइन और लैंग्थ पर फोकस किया ।

उन्होंने कहा ,‘‘ जब आईपीएल सत्र खराब गया तो मैने सफेद गेंद के क्रिकेट पर फोकस करना शुरू किया । मैने इस पर मेहनत की और मेरा आत्मविश्वास बढा । मैने अपने प्रदर्शन की चिंता करना छोड़ दिया । सिर्फ लाइन और लैंग्थ पर फोकस रखा ।’’ श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे में उन्होंने नौ विकेट लिये । उन्होंने कहा कि जब स्वाभाविक इनस्विंग नहीं मिल रही थी तो उन्होंने गेंद को आउटस्विंग कराना शुरू किया ।

उन्होंने कहा ,‘‘ इनस्विंग मुझे स्वाभाविक तौर पर मिलती थी लेकिन जब यह मिलना बंद हो गई तो मैने आउटस्विंग पर काम किया । इसे प्रभावी होने में समय लगा लेकिन इससे मेरा आत्मविश्वास बढा । नेट पर जितनी ज्यादा गेंदबाजी की, उतना ही बेहतर होता गया । मैने आईपीएल में डेल स्टेन से भी इस पर बात की थी जिससे काफी मदद मिली ।’’

Advertisement
First Published - January 16, 2023 | 12:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement