facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND vs WI: भारत ने आखिरी वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 200 रन से हराया, सीरीज 2-1 से की अपने नाम

Advertisement

IND vs WI, 3 ODI, 2023: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के निर्णायक एकदिवसीय मैच में पांच विकेट पर 351 रन बनाए।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:15 PM IST
IND vs WI

IND vs WI, 3 ODI: भारत ने तीसरे एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज को 200 रन से हराकर मंगलवार को श्रृंखला 2-1 से अपने नाम कर ली। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के निर्णायक एकदिवसीय मैच में पांच विकेट पर 351 रन बनाए।

इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 35.3 ओवर में 151 रन बनाकर अपने सभी विकेट गंवा दिए। इससे पहले तीन मैचों की यह Ind vs WI श्रृंखला 1-1 की बराबरी पर थी और भारत तीसरा मैच जीतने के साथ ही श्रृंखला का विजेता बना।

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (85) और इशान किशन (77) की शानदार शुरूआत और संजू सैमसन (51) एवं कप्तान हार्दिक पांड्या (नाबाद 70) की तेजतर्रार पारियों के दम पर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 351 रन बनाये।

इसके बाद तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने सात ओवर में 30 रन देकर प्रतिद्वंद्वी टीम के तीन और शार्दुल ठाकुर ने 6.3 ओवर में 37 रन देते हुए चार विकेट चटकाए।

ये भी पढ़ें: 11 महीने बाद जसप्रीत बुमराह की वापसी, T20 सीरीज में टीम इंडिया की करेंगे कप्तानी

गिल, किशन, पंड्या और सैमसन की अर्धशतकों ने भारत ने वेस्टइंडीज को दिया बड़ा लक्ष्य

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (85) और इशान किशन (77) की शानदार शुरूआत के बाद आखिरी ओवरों में कप्तान हार्दिक पांड्या (नाबाद 70) की तेजतर्रार पारी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में मंगलवार को यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 351 रन बनाए।

भारतीय टीम ने इस निर्णायक मैच एक बार फिर से नियमित कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी विराट कोहली को विश्राम देने का फैसला किया।

गिल और किशन ने पहले विकेट के लिए 118 गेंद में 143 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी। किशन ने 64 गेंद की पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाये जबकि गिल ने 92 गेंद की पारी में 11 चौके लगाये। गिल ने संजू सैमसन के साथ चौथे विकेट के लिए 53 गेंद में 69 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया।

सैमसन ने 41 गेंद में 51 रन की आक्रामक पारी में दो चौके और चार छक्के लगाये। आखिरी ओवर में पंड्या ने तेजी से रन बनाने का मोर्चा संभाला और 52 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके और पांच छक्के लगाए।

उन्होंने सूर्यकुमार यादव (35) के साथ पांचवें विकेट के लिए 49 गेंद में 65 रन और रविंद्र जडेजा (नाबाद आठ) 19 गेंद में 42 रन की अटूट साझेदारी की। सूर्यकुमार ने 30 गेंद की पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए

Advertisement
First Published - August 2, 2023 | 8:37 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement