facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind Vs WI: बल्लेबाजों ने फिर डुबोई भारत की नैया, लगातार दूसरे टी20 में हारी टीम इंडिया

Advertisement

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा के पहले अर्धशतक के दम पर सात विकेट पर 152 रन बनाये ।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:13 PM IST

एक बार फिर बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण भारत को लगातार दूसरे टी20 क्रिकेट मैच में पराजय झेलनी पड़ी और दो विकेट से रविवार को मिली जीत के दम पर वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की श्रृंखला में 2 . 0 से बढत बना ली ।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा के पहले अर्धशतक के दम पर सात विकेट पर 152 रन बनाये । जवाब में निकोलस पूरन ने 40 गेंद में 67 रन बनाकर अपनी टीम की जीत की नींव रखी । वेस्टइंडीज ने 18 . 5 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया ।

युजवेंद्र चहल की कोशिश भी रही नाकाम

युजवेंद्र चहल ने जरूर 16वें ओवर में दो विकेट लेकर भारत को मैच में लौटाने की कोशिश की थी लेकिन अलजारी जोसेफ और अकील हुसैन ने 26 रन की अटूट साझेदारी करके भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया ।

वेस्टइंडीज को आखिरी दो ओवर में 12 रन चाहिये थे और भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपने सबसे सफल गेंदबाज चहल को गेंद नहीं सौंपकर गलती की । पंड्या ने नयी गेंद संभालते हुए पहला ओवर शानदार डाला जिसमें भारत को ब्रेंडन किंग (0) और जॉनसन चार्ल्स (2) के विकेट मिले ।

इसके बाद पूरन ने दबाव में आये बिना बल्लेबाजी की और पंड्या को एक छक्का भी जड़ा । उन्होंने भारत के किसी गेंदबाज को नहीं बख्शा । इससे पहले बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिये वर्मा ने 41 गेंद में 51 रन बनाये और टी20 मैचों में अर्धशतक जमाने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बन गए ।

पिछले मैच में उन्होंने 39 रन बनाये थे हालांकि भारत को पराजय का सामना करना पड़ा था । वर्मा उस समय बल्लेबाजी करने आये जब भारत ने दो विकेट 18 रन पर गंवा दिये थे । उन्होंने ईशान किशन (27) के साथ 42 रन की और कप्तान पंड्या के साथ 38 रन की साझेदारी की । पंड्या (24) ने दो छक्के लगाकर भारत का स्कोर बढाने की कोशिश की लेकिन अलजारी जोसेफ की यॉर्कर पर विकेट गंवा बैठे । जोसेफ ने 28 रन देकर दो विकेट लिये ।

शुभमन गिल एक बार फिर नाकाम

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का भारत का फैसला गलत साबित होता दिखा चूंकि विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे । वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने गेंदबाजों का सही इस्तेमाल किया । ईशान ने 23 गेंद की अपनी पारी में अकील हुसैन को एक छक्का भी जड़ा लेकिन रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर आउट हो गए ।

शुभमन गिल (सात) एक बार फिर नाकाम रहे । वही उपकप्तान सूर्यकुमार यादव भी एक रन बनाकर रन आउट हो गए । स्क्वेयर लेग से काइल मायर्स ने सटीक थ्रो फेंककर उन्हें आउट किया । संजू सैमसन (सात) भी कोई योगदान नहीं दे सके और बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में चूके लेकिन निकोलस पूरन ने स्टम्पिंग में कोई चूक नहीं की । हुसैन , जोसेफ और शेफर्ड ने दो दो विकेट लिये ।

Advertisement
First Published - August 7, 2023 | 2:04 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement