facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind Vs WI: अनुकूल परिस्थितियों में भारत के अनुभवहीन तेज गेंदबाजी की होगी कड़ी परीक्षा

Advertisement

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लगातार दो फाइनल में हार के बाद भविष्य के लिए योजना बनाना सही होगा।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:29 PM IST
Team India

भारत और वेस्ट इंडीज (Ind Vs WI) के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 12 जुलाई से शुरू होगा। कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) में हारने के बाद पहली यह टेस्ट सीरीज होगी। वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नए गेंदबाजों को कमान मिलती दिख सकती है।

भारतीय टेस्ट टीम (Indian test team) को पिछले एक दशक में विदेशों में अप्रत्याशित सफलता किसी भी परिस्थिति में अच्छा प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाजी आक्रमण के कारण मिली लेकिन वेस्टइंडीज में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलने के लिए गई टीम के तेज गेंदबाजों को लेकर यह बात नहीं कही जा सकती।

प्रत्येक टीम कभी ना कभी बदलाव के दौर से गुजरती है लेकिन स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने तथा मोहम्मद शमी और उमेश यादव की अनुपस्थिति के कारण भारत के मामले में यह दौर उससे जल्दी जुड़ गया।

विराट कोहली जब कप्तान थे तो वह पांच गेंदबाजों के साथ उतरने को प्राथमिकता देते थे और तब भारतीय तेज गेंदबाजों ने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लगातार दो फाइनल में हार के बाद भविष्य के लिए योजना बनाना सही होगा।

वर्तमान समय में तेज गेंदबाजी के बहुत कम विकल्प

शमी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के एक और चक्र में खेल सकते हैं लेकिन 35 वर्षीय उमेश यादव के लिए ऐसा नहीं कहा जा सकता। टीम बुमराह की सेवाएं लेना पसंद करेगी लेकिन वह अपनी वापसी पर लंबे प्रारूप की चुनौतियों को झेल पाएंगे या नहीं इसको लेकर संदेह है। ऐसे में भारत के पास वर्तमान समय में तेज गेंदबाजी के बहुत कम विकल्प हैं।

मोहम्मद सिराज हाल में भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाज रहे हैं और अब तक 19 टेस्ट मैच खेलने वाला हैदराबाद का यह खिलाड़ी वेस्टइंडीज में तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेगा। क्या टीम 31 वर्षीय जयदेव उनादकट को विकल्प के रूप में देख रही है जिन्होंने पिछले साल बांग्लादेश में 12 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी की थी।

तेज गेंदबाजी विभाग में चोटों से जूझने वाले नवदीप सैनी और अभी तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेलने वाले मुकेश कुमार भी शामिल हैं। एक अन्य तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को वेस्टइंडीज में आजमाया जा सकता था लेकिन वह भी बुमराह की तरह चोटिल हैं। दलीप ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 24 वर्षीय शिवम मावी अभी युवा हैं लेकिन वह वेस्टइंडीज का दौरा करने वाली टीम का हिस्सा नहीं हैं।

वेस्टइंडीज में टेस्ट के लिए भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

Advertisement
First Published - July 10, 2023 | 8:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement