facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND vs WI : फॉर्म में लौटने के लिए शुभमन गिल ने अपनाया पुराना तरीका

Advertisement

यह 23 वर्षीय बल्लेबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दोहरे अंक में नहीं पहुंच पाया था

Last Updated- September 19, 2023 | 3:10 PM IST
Shubman Gill

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फॉर्म में वापसी के लिए उन्होंने ‘ बेसिक्स’ पर ध्यान दिया और उस तरीके को अपनाया जब वह रन बना रहे थे।

यह 23 वर्षीय बल्लेबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दोहरे अंक में नहीं पहुंच पाया था। उन्होंने इन मैचों में तीन, सात और छह रन बनाए लेकिन चौथे मैच में 47 गेंदों पर 77 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की। भारत ने यह मैच नौ विकेट से जीता।

गिल ने चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के बाद पंजाब के अपने साथी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ बात करते हुए कहा,‘‘ पहले तीन मैचों में मैं 10 रन तक भी नहीं पहुंच पाया था। आज विकेट थोड़ा बेहतर था, इसलिए मैं इसका पूरा फायदा उठाना चाहता था। इसके बाद जब हमें अच्छी शुरुआत मिली तो फिर हम उसका अच्छा अंत करना चाहते थे।’’

उन्होंने कहा,‘‘ टी20 प्रारूप इसी तरह का होता है। जब आपके पास तीन चार मैच होते हैं तो आपके अच्छे शॉट को क्षेत्ररक्षक कैच कर लेता है, आपकी निगाहें तेजी से रन बनाने पर होती हैं और ऐसे में सोचने का ज्यादा समय नहीं होता है। ’’

गिल नं कहा,‘‘अपने बेसिक्स पर लौटना महत्वपूर्ण होता है। आप तब उन तरीकों पर गौर करते हो जब आप लगातार रन बना रहे होते थे। आपको यह पता करना होता है कि आप कहां गलती कर रहे हैं। मेरा मानना है कि इन तीनों मैचों में मैंने कोई गलती नहीं की लेकिन मैं अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहा था।’’

Advertisement
First Published - August 13, 2023 | 1:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement