facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND vs WI T20: हार्दिक पंड्या ने हार की जिम्मेदारी ली, कहा अंतिम 10 ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाया

Advertisement

वेस्टइंडीज ने आठ विकेट से यह मैच जीतकर सीरीज 3-2 से अपने नाम की। यह पंड्या की अगुवाई में पहला अवसर है जबकि भारत ने सबसे छोटे प्रारूप में द्विपक्षीय सीरीज गंवाई।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:09 PM IST
Hardik Pandya

भारतीय कप्तान Hardik Pandya ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और अंतिम T-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में हार के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराते हुए स्वीकार किया कि उनकी धीमी बल्लेबाजी टर्निंग प्वाइंट साबित हुई जिसके कारण टीम अंतिम 10 ओवरों में लय खो बैठी।

वेस्टइंडीज ने 3-2 से सीरीज अपने नाम की

वेस्टइंडीज ने आठ विकेट से यह मैच जीतकर सीरीज 3-2 से अपने नाम की। यह पंड्या की अगुवाई में पहला अवसर है जबकि भारत ने सबसे छोटे प्रारूप में द्विपक्षीय सीरीज गंवाई। पंड्या ने 18 गेंदों पर 14 रन बनाए। उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘हमने अंतिम 10 ओवरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। जब मैं बल्लेबाजी के लिए उतरा तो मैंने क्रीज पर पांव जमाने में समय लिया और फिर अंत तक नहीं टिका रहा। मैं फायदा नहीं उठा पाया।’

Also read: ACT फाइनल में जोरदार जीत से भारतीय हॉकी टीम की रैंकिंग में फायदा, तीसरे नंबर पर पहुंची

हम इससे सीख लेंगे- पंड्या

Hardik Pandya ने धीमी पिच पर पहले बल्लेबाजी करने के अपने फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है एक टीम के तौर पर हमें खुद को चुनौती पेश करनी चाहिए। हम इन मैचों से सीख लेते हैं। आखिरकार यहां या वहां एक सीरीज मायने नहीं रखती लेकिन लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता महत्वपूर्ण होती है।’

पंड्या ने कहा, ‘हमें अब वनडे विश्वकप में खेलना है और कई बार हारना अच्छा होता है। इससे आपको काफी सीख मिलती है। हमारे खिलाड़ियों ने जज्बा दिखाया। जीत और हार खेल का हिस्सा हैं और हम यह सुनिश्चित करने जा रहे हैं कि हम इससे सीख लें।’

Also read: IND vs WI : फॉर्म में लौटने के लिए शुभमन गिल ने अपनाया पुराना तरीका

पंड्या ने जायसवाल और तिलक वर्मा की प्रशंसा की

भारतीय कप्तान ने युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने जज्बा दिखाया जो कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहद महत्वपूर्ण होता है। प्रत्येक युवा खिलाड़ी के अंदर विश्वास भरा है। यह ऐसी चीज है जिसे मैं अक्सर देखता हूं। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभाई। मैं उनके प्रदर्शन से खुश हूं।’

Advertisement
First Published - August 14, 2023 | 2:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement