facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IND vs WI: वेस्टइंडीज 150 रन पर सिमटा, भारत का स्कोर 80/0

Advertisement

कप्तान रोहित शर्मा 30 और यशस्वी जायसवाल 40 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:27 PM IST
Ind vs WI test match
ICC Twitter handle

IND vs WI, 1st Test: रविचंद्रन अश्विन की अगुवाई में गेंदबाजों के प्रभावशाली प्रदर्शन से भारत ने दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के पहले दिन वेस्टइंडीज को पहली पारी में 150 रन पर समेटकर स्टंप तक बिना विकेट गंवाये 80 रन बना लिए। कप्तान रोहित शर्मा 30 और यशस्वी जायसवाल 40 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

भारत ने अश्विन (60 रन देकर पांच विकेट) की बदौलत चाय के विश्राम तक वेस्टइंडीज के 137 रन पर आठ विकेट चटका दिए थे। अंतिम सत्र में केमार रोच और जोमेल वारिकन के आउट होते ही वेस्टइंडीज की पहली पारी खत्म हो गयी। रहकीम कॉर्नवाल 19 रन बनाकर नाबाद रहे।

ये भी पढ़ें : Asia Cup 2023 का शेड्यूल हुआ फाइनल, पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय टीम : धूमल

भारत के लिए वामहस्त स्पिनर रविंद्र जडेजा ने 14 ओवर में 24 रन पर तीन विकेट लिये। तेज गेंदबाज शारदुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली।

अश्विन ने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट क्रिकेट (टेस्ट, एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय में मिला कर) में 700 विकेट पूरे किये। वह अनिल कुंबले (956) और हरभजन सिंह (711) के बाद इस उपलब्धि को हासिल करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज है। वेस्टइंडीज के लिए पदार्पण कर रहे एलिक अथानेज ही भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना कर सके। वह हालांकि अर्धशतक से चूक गये। वह 47 रन बनाकर अश्विन का पारी के चौथे शिकार बने। अश्विन ने वारिकन को आउट कर पांचवां विकेट हासिल किया।

Advertisement
First Published - July 13, 2023 | 1:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement