facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind vs Zim: लक्ष्मण के मार्गदर्शन में भारतीय टीम जिंबाब्वे रवाना, अमेरिका से टीम से जुड़ेंगे गिल

Advertisement

टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे जबकि युवा खिलाड़ी रियान पराग और अभिषेक शर्मा को पिछले आईपीएल में उनके प्रदर्शन के बाद पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

Last Updated- July 02, 2024 | 2:55 PM IST
Team India
Team India

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के मार्गदर्शन में युवा भारतीय क्रिकेट टीम छह जुलाई से हरारे में शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए जिंबाब्वे रवाना हो गई।

टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे जबकि युवा खिलाड़ी रियान पराग और अभिषेक शर्मा को पिछले आईपीएल में उनके प्रदर्शन के बाद पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

टी20 विश्व कप के लिए रिजर्व सलामी बल्लेबाज रहे कप्तान गिल ब्रेक पर थे और वह अमेरिका से सीधे हरारे में टीम से जुड़ेंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने विमान में सवार लोगों की तस्वीरें ‘एक्स’ पर पोस्ट कीं जिनमें अभिषेक, पराग, रुतुराज गायकवाड़, आवेश खान, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, तुषार देशपांडे और एनसीए प्रमुख लक्ष्मण शामिल हैं।

टीम के पांच सदस्य – शिवम दुबे, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह और खलील अहमद या तो टी20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे या रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ थे। भारत की विश्व चैंपियन टीम तूफान बेरिल के कारण बारबडोस में फंसी हुई है। ये सभी बाद में टीम से जुड़ेंगे।

रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा खेल के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास ले चुके हैं और जिंबाब्वे के खिलाफ टी20 श्रृंखला युवाओं को भविष्य की श्रृंखलाओं के लिए टीम में अपनी जगह पक्की करने का मौका देगी। जिंबाब्वे के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल, शिवम दुबे, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार और तुषार देशपांडे।

Disclaimer: यह प्रायोजित सामग्री है। इसके लेखन में बिज़नेस स्टैंडर्ड के किसी पत्रकार की कोई भूमिका नहीं है। इसे विज्ञापन मानकर ही पढ़ें।
Advertisement
First Published - July 2, 2024 | 2:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement