facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind W vs Aus W: स्पिनरों के भरोसे आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली टेस्ट जीत पर भारत की नजरें

Advertisement

भारतीय गेंदबाजों खासकर आफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने पिछले सप्ताह डी वाई पाटिल स्टेडियम पर इंग्लैंड के खिलाफ 347 रन से मिली जीत में अहम भूमिका निभाई ।

Last Updated- December 20, 2023 | 3:55 PM IST
INS vs AUS test: Ind practice
INS vs AUS test: Ind practice

इंग्लैंड को हराने के बाद भारतीय महिला टीम बृहस्पतिवार से आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहे एकमात्र टेस्ट में आस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम पर जीत दर्ज करके अपनी उपलब्धियों में इजाफा करना चाहेगी । भारत ने 46 साल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले दस टेस्ट में से एक भी नहीं जीता है ।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम को पता है कि स्पिनरों की मददगार पिच पर उसके पास इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता । भारतीय गेंदबाजों खासकर आफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने पिछले सप्ताह डी वाई पाटिल स्टेडियम पर इंग्लैंड के खिलाफ 347 रन से मिली जीत में अहम भूमिका निभाई ।

महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में रनों के हिसाब से यह सबसे बड़ी जीत थी । अब दीप्ति आस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगी । तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने भी नयी गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया है । तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर ने भी इंग्लैंड के खिलाफ तीन विकेट लिये । बल्लेबाजी में हरमनप्रीत कौर (49 और नाबाद 44) , जेमिमा रौड्रिग्ज (68) और यास्तिका भाटिया (66) ने इंग्लैंड के खिलाफ प्रभावित किया । सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना से भारत को बड़ी पारी की उम्मीद होगी ।

बायें हाथ की बल्लेबाज शुभा सतीश इस मैच में शायद नहीं खेल सकेंगी जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान हेयरलाइन फ्रेक्चर हो गया था । पूजा पूनिया कवर के तौर पर भारतीय टीम से जुड़ी है लेकिन हरलीन देयोल को मौका मिल सकता है जिन्होंने नेट पर काफी देर अभ्यास किया । करीब 40 साल बाद भारत में टेस्ट क्रिकेट खेलने आई आस्ट्रेलियाई टीम के पास एलिसा हीली के रूप में नयी कप्तान हैं । मेग लानिंग की जगह कप्तान बनी हीली के लिये भारत में टेस्ट जीतना बड़ी चुनौती होगी ।

भारत और आस्ट्रेलिया की महिला टीमों ने फरवरी 1984 में इसी मैदान पर भारत में आखिरी बार टेस्ट खेला था । भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दो साल पहले आस्ट्रेलिया में खेले गए टेस्ट में स्मृति मंधाना के पहली पारी में बनाये गए 127 रन की मदद से मैच ड्रॉ रहा था ।

टीमें :
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमा रौड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया, रिचा घोष, स्नेह राणा, शुभा सतीश, हरलीन देयोल, साइका इशाक, रेणुका सिंह ठाकुर, टिटास साधू, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड, पूजा वस्त्राकर ।

आस्ट्रेलिया : एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, लौरेन चीटल, हीथर ग्राहम, एशले गार्डनर, किम गार्थ, जेस जोनासेन, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, बेथ मूनी, एलिसा पेरी, मेगान शट, अनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम । मैच का समय : सुबह 9 . 30 से ।

Advertisement
First Published - December 20, 2023 | 3:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement