facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2000 या अधिक टेस्ट कराने वाले देशों में भारत में डोपिंग के मामले सर्वाधिक

Advertisement

नमूनों की जांच के मामले में भारत 11वें स्थान पर है लेकिन डोपिंग के मामले रूस (85), अमेरिका (84), इटली (73) और फ्रांस (72) जैसी खेल महाशक्तियों से अधिक है ।

Last Updated- April 04, 2024 | 3:22 PM IST
dope test
Representative Image

विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 2000 या अधिक नमूनों की जांच कराने वाले देशों में 2022 टेस्टिंग आंकड़ा रिपोर्ट के अनुसार भारत में डोपिंग टेस्ट में नाकाम रहने के मामले सर्वाधिक हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है ।

वाडा ने बुधवार को जारी रिपोर्ट में कहा कि भारत में 3865 नमूनों (मूत्र और रक्त दोनों) की जांच की गई जिनमें से 125 पॉजीटिव रहे जो नमूनों की संख्या का 3 . 2 प्रतिशत है । नमूनों की जांच के मामले में भारत 11वें स्थान पर है लेकिन डोपिंग के मामले रूस (85), अमेरिका (84), इटली (73) और फ्रांस (72) जैसी खेल महाशक्तियों से अधिक है ।

दक्षिण अफ्रीका ने 2023 नमूनों की जांच की जिसमें से 2 . 9 प्रतिशत पॉजीटिव रहे । तीसरे स्थान पर कजाखस्तान है जिसके 2174 नमूनों में से 1 . 9 प्रतिशत पॉजीटिव निकले । चौथे स्थान पर नॉर्वे और अमेरिका रहे ।

चीन ने रिकॉर्ड 19228 नमूनों की जांच की जबकि प्रतिकूल नतीजे 0 . 2 प्रतिशत रहे । डोपिंग मामलों के कारण अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का निलंबन झेलने वाले रूस ने 10186 नमूनों की जांच की और 0 . 8 प्रतिशत पॉजीटिव रहे ।

Advertisement
First Published - April 4, 2024 | 3:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement