facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India Hockey Ranking : तीसरे स्थान पर पहुंची भारतीय पुरूष हॉकी टीम, महिलायें 7वें स्थान पर

Advertisement

भारत की रैंकिंग में सुधार पिछले महीने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत मिलने से हुआ है। भारत ने सात में से छह मैच जीते और एक ड्रॉ रहा ।

Last Updated- September 18, 2023 | 3:47 PM IST

भारतीय पुरूष हॉकी टीम (Indian Hockey Team Rankings) अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की ताजा रेंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। भारत (2771) मई 2022 में शीर्ष तीन से बाहर हो गया था।

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने से रैंकिंग में सुधार

भारत की रैंकिंग में सुधार पिछले महीने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत मिलने से हुआ है। भारत ने सात में से छह मैच जीते और एक ड्रॉ रहा । यूरो हॉकी फाइनल में नीदरलैंड से हारी इंग्लैंट टीम शीर्ष तीन से बाहर हो गई।

नीदरलैंड पहले स्थान पर

नीदरलैंड (3113) शीर्ष पर है जबकि बेल्जियम (2989) दूसरे स्थान पर है । जर्मनी पांचवें और आस्ट्रेलिया छठे स्थान पर है जबकि उनके बाद अर्जेंटीना और स्पेन हैं। महिला रैंकिंग में नीदरलैंड शीर्ष पर है जबकि आस्ट्रेलिया दूसरे और अर्जेंटीना तीसरे स्थान पर है।

बेल्जियम चौथे और जर्मनी पांचवें स्थान पर है । भारत एक पायदान चढकर सातवें स्थान पर पहुंच गया है । स्पेन आठवें, न्यूजीलैंड नौवे और जापान दसवें स्थान पर है।

बता दें कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 13 अगस्त को खेले गए एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के फ़ाइनल मुकाबले में मलेशिया को 4-3 से मात दी थी। इस मैच में भारत पहले 3-1 से पिछड़ रहा था लेकिन बाद में बाद में वापसी करते हुए चौथी बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया था।

Advertisement
First Published - September 18, 2023 | 3:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement