facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICC Rankings: वनडे, T20 में भारत टॉप पायदान पर, टेस्ट में आस्ट्रेलिया फिर नंबर वन

Advertisement

भारत मुख्यत: 2020-21 में आस्ट्रेलिया में मिली 2-1 की जीत के रैंकिंग के हटाये जाने से दूसरे स्थान पर खिसका। तीसरे से नौवें स्थान की रैंकिंग वाली टीम का क्रम समान है।

Last Updated- May 03, 2024 | 4:27 PM IST
वनडे, T20 में भारत टॉप पायदान पर, टेस्ट में आस्ट्रेलिया फिर नंबर वन, ICC Ranking: India on top in ODI, T20, Australia again number one in Test

ICC Rankings: भारत ने शुक्रवार को जारी ताजा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) सालाना रैंकिंग अपडेट में वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा लेकिन पुरुष टेस्ट टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसक गई।

पांच दिवसीय प्रारूप में भारत ने मौजूदा विश्व टेस्ट चैम्पियन आस्ट्रेलिया को शीर्ष स्थान गंवा दिया। सालाना अपडेट में 2020-21 सत्र के नतीजे हटा दिये गये हैं और इसमें मई 2021 के बाद पूरी हुई सभी श्रृंखलायें शामिल हैं।

भारत (120 अंक) टेस्ट रैंकिंग में आस्ट्रेलिया (124) से महज चार अंक पीछे है और तीसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड से 15 अंक आगे है। दक्षिण अफ्रीका (103 अंक) 100 अंक से ऊपर हासिल करने वाली चौथी टीम है।

भारत मुख्यत: 2020-21 में आस्ट्रेलिया में मिली 2-1 की जीत के रैंकिंग के हटाये जाने से दूसरे स्थान पर खिसका। तीसरे से नौवें स्थान की रैंकिंग वाली टीम का क्रम समान है।

अब केवल नौ टीम ही रैंकिंग में शामिल हैं क्योंकि अफगानिस्तान और आयरलैंड रैंकिंग में शामिल होने के लिए जरूरी टेस्ट नहीं खेलते हैं जबकि जिम्बब्वे ने पिछले तीन वर्षों में केवल तीन टेस्ट खेले हैं। एक टीम को रैंकिंग तालिका में शामिल होने के लिए तीन साल में न्यूनतम आठ टेस्ट खेलने होते हैं।

Also read: IPL टीमों की कमाई धड़ाम से आई नीचे, अब ज्यादा उतार-चढ़ाव की गुंजाइश नहीं

सालना अपडेट के बाद भारत हालांकि वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पर कायम है। इसमें मई 2023 से पहले पूरे हुए मैच के 50 प्रतिशत और इसके बाद के मैच के शत प्रतिशत अंक शामिल हैं। भारत भले ही आस्ट्रेलिया से वनडे विश्व कप फाइनल हार गया हो लेकिन उसने उस पर बढ़त तीन से बढ़ाकर छह अंक की कर ली है। भारत के 122 अंक हैं।

शीर्ष 10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तीसरे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया से अंतर कम किया है जो आठ से अब चार अंक का रह गया है। श्रीलंका पांचवें स्थान पर काबिज इंग्लैंड से महज दो अंक पीछे है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में आस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड को हटाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है लेकिन 264 रेटिंग अंक हासिल करने वाली भारतीय टीम से सात अंक पीछे है। दक्षिण अफ्रीका की टीम इंग्लैंड से दो अंक पीछे चौथे स्थान पर है।

न्यूजीलैंड के भी दक्षिण अफ्रीका की तरह 250 अंक हैं लेकिन दशमलव की गणना में उससे पीछे है। वेस्टइंडीज के 249 अंक हैं। इससे तीसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड और छठे स्थान की वेस्टइंडीज के बीच केवल तीन अंक का अंतर है। पाकिस्तान की टीम दो पायदान के नुकसान से सातवें स्थान पर खिसक गयी।

Advertisement
First Published - May 3, 2024 | 4:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement