facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

West Indies के खिलाफ ड्रॉ मैच के बाद India WTC रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसका

Advertisement

पिछले सप्ताह गॉल में श्रीलंका पर चार विकेट की जीत के बाद पाकिस्तान 100 प्रतिशत जीत-हार के रिकॉर्ड के साथ WTC रैंकिंग में टॉप पर काबिज है।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:19 PM IST
India vs. West Indies: In response to India's 438 runs, West Indies scored 86 runs for one wicket
PTI

वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ बारिश के कारण दूसरा मैच ड्रॉ पर छूटने के बाद भारत (India) विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) की नवीनतम तालिका में दूसरे स्थान पर खिसक गया है। भारत ने इस तरह से दो मैचों की श्रृंखला 1-0 से जीती लेकिन बारिश ने उसकी क्लीन स्वीप करके WTC के तीसरे चक्र के लिए कुछ महत्वपूर्ण अंक जुटाने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

टीम इंडिया की उम्मीदों पर फिरा पानी, WTC रैंकिंग में पाकिस्तान टॉप पर

WTC के पहले दो चक्र में फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम ने डोमिनिका में खेला गया पहला टेस्ट मैच पारी और 141 रन से जीत कर नए चक्र की शानदार शुरुआत की थी। दूसरे टेस्ट में मैच के चौथे दिन वेस्टइंडीज ने 365 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए दो विकेट पर 76 रन बनाए थे।

Also read: IND vs WI: हर टेस्ट में तेजी से रन बनाना जरूरी नहीं, यह परिस्थितियों पर निर्भर – Ishan Kishan

भारत को सोमवार को मैच के आखिरी दिन आठ विकेट की जरूरत थी लेकिन बारिश के कारण पूरे दिन का खेल रद्द हो गया। इस ड्रा से भारत की जीत-हार का प्रतिशत प्रभावित हुआ, जो 100 से घटकर 66.67 रह गया है। पिछले सप्ताह गॉल में श्रीलंका पर चार विकेट की जीत के बाद पाकिस्तान 100 प्रतिशत जीत-हार के रिकॉर्ड के साथ टॉप पर काबिज है।

WTC चैंपियन ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर

एशेज श्रृंखला खेल रहे मौजूदा WTC चैंपियन ऑस्ट्रेलिया (54.17) और इंग्लैंड (29.17) क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। भारत के खिलाफ ड्रॉ से वेस्टइंडीज को फायदा हुआ है और उसकी जीत-हार का प्रतिशत बढ़कर 16.67 हो गया है और वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। श्रीलंका एक हार के साथ नौवें स्थान पर है। पिछले महीने शुरू हुए नए 2023-25 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश ने अभी कोई मैच नहीं खेला है।

Advertisement
First Published - July 25, 2023 | 3:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement