facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत को मिली, 20 साल बाद अहमदाबाद में होगा भव्य आयोजन

Advertisement

ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेल महासभा ने अहमदाबाद को मेजबान शहर के रूप में औपचारिक मंजूरी दी। यह कॉमनवेल्थ गेम्स का 100वां वर्ष भी होगा।

Last Updated- November 27, 2025 | 8:25 AM IST
Commonwealth Games 2030

भारत 20 साल बाद पुन: राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा। ग्लास्गो में बुधवार को राष्ट्रमंडल खेलों की आम सभा की बैठक में अहमदाबाद को मेजबान के तौर पर औपचारिक मंजूरी मिल गई। भारत ने पिछली बार 2010 में दिल्ली में इन खेलों की मेजबानी की थी। राष्ट्रमंडल खेल बोर्ड ने पिछले महीने मूल्यांकन समिति की देखरेख में प्रक्रिया पूरी करने के बाद भारत को मेजबानी देने की की सिफारिश की थी। अब 74 सदस्यों की आम सभा के लिए इस पर मुहर लगाना महज औपचारिकता रह गई थी।

राष्ट्रमंडल खेल 2030 में अपने सौ साल भी पूरे कर रहे हैं। इस लिहाज से यह सत्र विशेष रहने वाला है। भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी हासिल करना इसलिए भी महत्त्वपूर्ण है क्योंकि देश 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी हासिल करने की दौड़ में है और अहमदाबाद को ही मेजबान शहर के रूप में पेश किया गया है।

भारत ने 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी पर लगभग 70,000 करोड़ रुपये खर्च किए थे, जबकि शुरुआती अनुमान 1600 करोड़ रुपये खर्च होने का था। चार साल में एक बार होने वाले इन खेलों में 72 देश हिस्सा लेते हैं, जिनमें से ज़्यादातर पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश हैं। बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व संयुक्त सचिव (खेल) कुणाल, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा और गुजरात के खेल मंत्री हर्ष संघवी सहित अन्य लोगों ने किया।

उषा ने कहा, ‘2030 खेलों से हम सिर्फ ‘कॉमनवेल्थ मूवमेंट’ के 100 साल पूरे होने का जश्न ही नहीं मनाएंगे, बल्कि अगली सदी की नींव भी रखेंगे।’ अहमदाबाद को राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी को गर्व का पल बताते हुए खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत 2047 तक खेलों में दुनिया के शीर्ष पांच देशों में अपना नाम दर्ज कराना चाहता है।

प्रधानमंत्री ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी भारत को मिलने पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के साथ हम अपार उत्साह से इन ऐतिहासिक खेलों का जश्न मनाने को तैयार हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, ‘भारत को राष्ट्रमंडल खेलों के शताब्दी वर्ष 2030 खेलों की मेजबानी मिलने पर हर्षित हूं । देशवासियों और खेल तंत्र को बधाई।’

Advertisement
First Published - November 27, 2025 | 8:25 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement