facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India v West Indies: टीम इंडिया की नंबर 1 रैंकिंग दांव पर, ऑस्ट्रेलिया से बड़ा खतरा

Advertisement

मौजूदा टेस्ट रैंकिंग की बात करें तो टीम इंडिया 117 अंकों के साथ टेस्ट में नंबर 1 स्थान पर काबिज है।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:27 PM IST
IND VS BANGLADESH TEST CRICKET

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज बुधवार से शुरू होने जा रही है। पहला टेस्ट डोमिनिका में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप से पहले ही बाहर हो चुकी वेस्टइंडीज की कमान टेस्ट में क्रेग ब्रेथवेट के हाथों में है। वहीं, भारतीय टीम रोहित शर्मा की अगुवाई में कैरेबियाई सरजमीं पर अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार होगी। इस सीरीज में चेतेश्वर पुजारा को जगह नहीं दी गई है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि नंबर 3 पर रितुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल में से किसे मौका मिलता है।

दांव पर टीम इंडिया की नंबर 1 रैंकिंग:

मौजूदा टेस्ट रैंकिंग की बात करें तो टीम इंडिया 117 अंकों के साथ टेस्ट में नंबर 1 स्थान पर काबिज है। वहीं वेस्टइंडीज 81 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। आईसीसी प्रिडिक्टर की मानें तो अगर टीम इंडिया इस सीरीज को वेस्टइंडीज के हाथों 1-0 या 2-0 से गंवाती है, तो भारतीय टीम पहले स्थान से खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। इस सूरत में टीम इंडिया के अंक घटकर 112 हो जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया 116 और इंग्लैंड 114 अंकों के साथ क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर काबिज हो जाएंगे।

हालांकि, भारत और वेस्टइंडीज टीम की मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए ऐसा मुमकिन नहीं लगता। बहरहाल, अगर टीम इंडिया सीरीज को 2-0 से जीतती है, तो उसके अंक बढ़कर 117 से 122 हो जाएंगे और इस तरह से ऑस्ट्रेलिया से उसका फासला 6 अंकों को हो जाएगा और इस तरह से भारतीय टीम ज्यादा समय तक नंबर 1 पर काबिज रहने का दावा कर सकती है।

एशेज का विजेता टीम इंडिया के लिए पैदा कर सकता है खतरा

अभी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का नतीजा भी टेस्ट रैंकिंग को प्रभावित करेगा। अगर ऑस्ट्रेलिया एशेज को 3-2 से जीतती है, तो उसके 119 अंक हो जाएंगे। वहीं, अगर इंग्लैंड 3-2 से सीरीज जीतती है, तो उनके 117 अंक हो जाएंगे। ऐसे में भारतीय टीम अगर कैरिबियाई सरजमीं पर सीरीज नहीं जीतती, तो यह उसके लिए खतरे की घंटी होगी।

Advertisement
First Published - July 11, 2023 | 5:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement