facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India vs Australia, 4th Test day 2: कमिंस की मां को श्रद्धांजलि देने के लिए बांह पर काली पट्टी बांधकर खेली ऑस्ट्रेलियाई टीम

Advertisement
Last Updated- March 10, 2023 | 11:28 AM IST
Pat Cummins

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शुक्रवार को भारत के खिलाफ चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन नियमित कप्तान पैट कमिंस की मां मारिया को श्रद्धांजलि देने के लिए बांह पर काली पट्टी बांधकर खेले जिनका सिडनी में निधन हो गया।

मारिया को 2005 में स्तन कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था। वह पिछले कुछ हफ्तों से इस गंभीर बीमारी से जूझ रही थी जो कुछ समय पहले दोबारा उभर आई।

उनका गुरुवार रात अपने आवास पर निधन हो गया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को यहां अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले अपने कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड से यह दुखद खबर मिली।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को बयान में कहा, ‘‘हमें मारिया कमिंस के निधन का गहरा दुख है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की ओर से हम पैट, कमिंस परिवार और उनके मित्रों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हैं।’’ बयान में कहा गया, ‘‘ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम सम्मान के तौर पर आज बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलेगी।’’

भारत के चार टेस्ट के मौजूदा दौरे पर शुरुआती दो टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की अगुआई करने वाले कमिंस अपनी मां की तबीयत बिगड़ने के कारण सिडनी लौट गए थे। उनकी गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ ने इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की और मेहमान टीम ने यह टेस्ट नौ विकेट से जीता।

Advertisement
First Published - March 10, 2023 | 11:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement