facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India vs Australia, 4th Test day 2: ख्वाजा और ग्रीन ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट पर 347 रन तक पहुंचाया

Advertisement
Last Updated- March 10, 2023 | 12:43 PM IST
Ind vs AUS

उस्मान ख्वाजा और कैमरन ग्रीन के बीच अटूट शतकीय साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी स्थिति मजबूत करते हुए लंच तक चार विकेट पर 347 रन बनाए।

लंच के समय ख्वाजा 150 जबकि ग्रीन 95 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों पांचवें विकेट के लिए अब तक 177 रन की साझेदारी कर चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 255 रन से की। टीम ने सुबह के सत्र में 92 रन जोड़े और इस दौरान एक भी विकेट नहीं गंवाया। यह ग्रीन का टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर है। उन्होंने 84 रन के अपने पिछले शीर्ष स्कोर को पीछे छोड़ा।

अब तक बल्लेबाजी के अनुकूल रही पिच पर भारतीय गेंदबाजों को विकेट हासिल करने के लिए जूझना पड़ा है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज आक्रामक और रक्षात्मक दोनों ही तरह से खेलने के दौरान दबदबा बनाने में सफल रहे हैं। पहले दिन के खेल के अंतिम लम्हों में दूसरी नई गेंद से काफी रन लुटाने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सुबह के सत्र में रन रोकने को तरजीह दी।

बाउंड्री रोकने के लिए उन्होंने डीप प्वाइंट, डीप स्क्वायर लेग और डीप फाइन लेग लगाया। ख्वाजा और ग्रीन को हालांकि रन बनाने में अधिक परेशानी नहीं हुई। उमेश यादव (बिना विकेट के 95 रन) के खिलाफ बल्लेबाजों ने लगातार दूसरे दिन आसानी से रन बटोरे। ग्रीन ने उनके एक ओवर में तीन चौके मारे जबकि मोहम्मद शमी के लंच से पहले के आखिरी ओवर में भी दो चौके जड़े।

ख्वाजा ने इस बीच शमी पर चौके के साथ 346 गेंद में 150 रन पूरे किए।

Advertisement
First Published - March 10, 2023 | 12:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement