facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India vs Bangladesh 2nd Test : चोटिल रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट मैच से बाहर

Advertisement
Last Updated- December 20, 2022 | 3:28 PM IST
Rohit Sharma

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अंगूठे की चोट से पूरी तरह से उबरने में नाकाम रहने के कारण बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गये हैं। टेस्ट श्रृंखला से पहले खेली गयी एकदिवसीय श्रृंखला के दूसरे मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान उनका बायां अंगूठा चोटिल हो गया था।

भारतीय टीम एकदिवसीय श्रृंखला 1-2 से हार गयी थी। रोहित चोट के उपचार के लिए मुंबई पहुंच गये थे और वह बीसीसीआई की चिकित्सा समिति की निगरानी में है। रोहित के अलावा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भी पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इस मैच से बाहर हो गये हैं।

बीसीसीआई से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ चिकित्सा दल का मानना है कि भारतीय कप्तान को अपनी पूर्ण फिटनेस के साथ बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण करने के लिए कुछ और समय चाहिये। वह अपना रिहैबिलिटेशन जारी रखेंगे और बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। ’’

उन्होने कहा, ‘‘नवदीप सैनी भी पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। तेज गेंदबाज अब अपनी चोट के आगे के प्रबंधन के लिए एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) जायेंगे। ’’ भारतीय टीम के व्यस्त घरेलू सत्र को देखते हुए टीम प्रबंधन रोहित को खेलने का जोखिम नहीं उठाना चाहता है।

भारत को अगले महीने श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला खेलना है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए भारत दौरे पर आयेगी। सैनी की चोट ने उनकी फिटनेस पर कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने टेस्ट से पहले बांग्लादेश में दो मैचों में भारत ए का प्रतिनिधित्व किया और उन्हें फिट माना गया था। उन्होंने पहला टेस्ट नहीं खेला था। सैनी ने अपना पिछला टेस्ट मैच पिछले साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में खेला था।

भारत ने लोकेश राहुल की अगुवाई में चटगांव में खेला गया पहला टेस्ट मैच 188 रन से जीता था। वह एक बार फिर से टीम का नेतृत्व करेंगे जबकि चेतेश्वर पुजारा टीम के उपकप्तान होंगे।

दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम:
लोकेश राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा , विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएस भरत , रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शारदुल ठाकुर, मोहम्मद। सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट।

Advertisement
First Published - December 20, 2022 | 2:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement