facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India vs Germany hockey: भारत की अपील खारिज, जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल में नहीं खेलेंगे रोहिदास

Advertisement

भारत के पास अब इस बड़े मुकाबले के लिए केवल 15 खिलाड़ी उपलब्ध होंगे, जो आठ बार की ओलंपिक चैंपियन टीम के लिए बड़ा झटका है।

Last Updated- August 06, 2024 | 1:00 PM IST
Amit Rohidas

India vs Germany hockey semifinal: भारत के प्रमुख डिफेंडर और फर्स्ट रशर अमित रोहिदास (Amit Rohidas) जर्मनी के खिलाफ मंगलवार को होने वाले ओलंपिक पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में नहीं खेल पाएंगे।

क्वार्टर फाइनल में लाल कार्ड दिखाए जाने के कारण उनके एक मैच के निलंबन के खिलाफ देश की अपील को अंतरराष्ट्रीय संस्था एफआईएच ने खारिज कर दिया है।

16 की जगह अब 15 खिलाड़ी हो होंगे उपलब्ध

इसका मतलब है कि भारत के पास अब इस बड़े मुकाबले के लिए केवल 15 खिलाड़ी उपलब्ध होंगे, जो आठ बार की ओलंपिक चैंपियन टीम के लिए बड़ा झटका है।

इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH ) ने आधिकारिक बयान में कहा, “4 अगस्त को भारत के ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ मैच के दौरान एफआईएच आचार संहिता के उल्लंघन के लिए अमित रोहिदास को एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है।”

इस निलंबन का असर जर्मनी के खिलाफ भारत के सेमीफाइनल मैच पर पड़ेगा, जिसमें अमित रोहिदास भाग नहीं लेंगे और भारत केवल 15 खिलाड़ियों की टीम के साथ खेलेगा।

क्यों दिया गया रेड कार्ड?

बता दें कि रोहिदास को रविवार को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ अंतिम हूटर से लगभग 43 मिनट पहले और खेल शुरू होने के 17 मिनट बाद ही मैदान से बाहर भेज दिया गया था। दरअसल उनकी स्टिक अनजाने में ब्रिटेन के एक खिलाड़ी के लग गयी थी।

हालांकि, भारतीय फैन्स और कई पूर्व खिलाड़ियों ने इस कार्रवाई को गलत ठहराया है और इसे भारत के साथ पक्षपाती निर्णय बताया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पहले तो रोहिदास को रेड कार्ड नहीं मिलना चाहिए था और उन्हें अनजाने में हुई गलती के लिए 10 मिनट का सस्पेंशन दिया जा सकता था।

रोहिदास के नहीं खेलने से क्या पड़ेगा असर?

बता दें रोहिदास न केवल भारतीय हॉकी टीम के प्रमुख डिफेंडर है बल्कि फर्स्ट रशर भी हैं। फर्स्ट रशर वो होता है जो पेनल्टी कार्नर के दौरान सबसे पहले आगे की तरफ भागता है। ऐसे में रोहिदास का सेमीफाइनल मुकाबला नहीं खेलना भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका है और उनकी जगह भरना आसान नहीं होगा।

Advertisement
First Published - August 6, 2024 | 1:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement