facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Champions Trophy Hockey के पहले मैच में 3 अगस्त को चीन से खेलेगा भारत

Advertisement

चीन के बाद भारत का सामना चार अगस्त को जापान से और छह अगस्त को मलेशिया से होगा ।

Last Updated- June 20, 2023 | 1:06 PM IST
India Hockey Match

भारतीय पुरूष हॉकी टीम तीन से 12 अगस्त तक यहां होने वाली एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में पहले दिन चीन से खेलेगी । मेजबान भारत और चीन मेजर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम पर पहले दिन के आखिरी मैच में आमने सामने होंगे ।

चीन के बाद भारत का सामना चार अगस्त को जापान से और छह अगस्त को मलेशिया से होगा । इसके एक दिन बाद कोरिया से टक्कर होगी । एशियाई हॉकी महासंघ ने मंगलवार को टूर्नामेंट का कार्यक्रम जारी किया । भारत और पाकिस्तान की टक्कर नौ अगस्त को होगी ।

छह टीमों के टूर्नामेंट में दक्षिण कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान, चीन और भारत शामिल होंगे । सभी टीमें एक ही पूल में है और अंकतालिका के आधार पर उनकी स्थिति तय होगी । गत चैम्पियन कोरिया पहले मैच में जापान से खेलेगा ।

सेमीफाइनल 11 अगस्त को और फाइनल 12 अगस्त को होगा । भारत (2011, 2016, 2018) और पाकिस्तान (2012, 2013, 2018) तीन तीन बार खिताब जीत चुके हैं । हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा ,‘‘ हम हीरो एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी 2023 की मेजबानी चेन्नई में करके काफी खुश हैं । मैं चाहता हूं कि भारतीय टीम शीर्ष पर रहे और बाकी टीमें भी उम्दा प्रदर्शन करें ।’’

Advertisement
First Published - June 20, 2023 | 1:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement