facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भुवनेश्वर में FIH Pro League अभियान की शुरूआत करेंगी भारतीय हॉकी टीमें

Advertisement

FIH Nations League चैम्पियन भारतीय महिला टीम छह फरवरी को चीन के खिलाफ भुवनेश्वर में खेलेगी

Last Updated- November 28, 2023 | 5:46 PM IST
hockey

भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग (FIH Pro League) 2023- 2024 सत्र के अपने अभियान का आगाज भुवनेश्वर में चीन के खिलाफ करेगी जबकि पुरूष टीम का सामना स्पेन से होगा। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ( International Hockey Federation- FIH) ने गुरुवार को पांचवें प्रो लीग के कार्यक्रम की घोषणा की।

भारतीय खिलाड़ियों का मानना है कि इस टूर्नामेंट से उन्हें पेरिस ओलंपिक की तैयारी में मदद मिलेगी । दोनों टीमें अपने अभियान की शुरूआत भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम पर करेंगी।

एफआईएच नेशंस लीग (FIH Nations League) चैम्पियन भारतीय महिला टीम छह फरवरी को चीन के खिलाफ भुवनेश्वर में खेलेगी। इसके बाद उसे नीदरलैंड, आस्ट्रेलिया और अमेरिका से खेलना है। राउरकेला में उसका सामना चीन, नीदरलैंड, आस्ट्रेलिया और अमेरिका से फिर होगा।

घरेलू मैचों के बाद भारतीय महिला टीम बेल्जियम और ब्रिटेन में अर्जेंटीना, बेल्जियम, जर्मनी और ब्रिटेन का सामना करेगी। वहीं पुरूष टीम 10 फरवरी को कलिंगा स्टेडियम पर पहले मैच में स्पेन से खेलेगी ।

पिछले सत्र में भारत चौथे स्थान पर रहा था और इस बार नजरें पोडियम पर रहेंगी । भारत घरेलू मैचों में स्पेन, नीदरलैंड , आस्ट्रेलिया और आयरलैंड से खेलने के बाद बेल्जियम, जर्मनी और ब्रिटेन में अर्जेंटीना और बेल्जियम से खेलेगा।

Advertisement
First Published - July 21, 2023 | 4:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement