facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय पुरुष और महिला टेबल टेनिस टीम ने इतिहास रचा, पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया

Advertisement

भारतीय टेबल टेनिस इतिहास में यह शानदार उपलब्धि है क्योंकि यह पहली बार होगा जब देश 2008 बीजिंग ओलंपिक में शामिल किये जाने के बाद टीम स्पर्धा में हिस्सा लेगा।

Last Updated- March 04, 2024 | 6:54 PM IST
भारतीय पुरुष और महिला टेबल टेनिस टीम ने इतिहास रचा, पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया , Indian men's and women's table tennis teams create history, qualify for Paris Olympics

भारतीय पुरुष और महिला टीम ने सोमवार को अपनी विश्व रैंकिंग के आधार पर पहली बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर इतिहास रच दिया। पिछले महीने बुसान में विश्व टीम चैम्पियनशिप पेरिस ओलंपिक के लिए अंतिम क्वालीफाइंग टूर्नामेंट थी और इसके समापन के बाद टीम स्पर्धाओं में सात स्थान बचे थे जिनके लिए टीमों को उनकी रैंकिंग के आधार पर चुना गया।

आईआईटीएफ ने कहा, ‘‘ताजा विश्व टीम रैंकिंग में शीर्ष रैंकिंग की जो टीम क्वालीफाई नहीं कर सकीं, उन्होंने पेरिस 2024 के लिए अपना टिकट हासिल कर लिया।’’ महिलाओं की स्पर्धा में भारत 13वीं रैंकिंग पर काबिज था, उसने पोलैंड (12), स्वीडन (15) और थाईलैंड के साथ पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

पुरुष टीम स्पर्धा में क्रोएशिया (12), भारत (15) और स्लोवेनिया (11) ने भी पेरिस ओलंपिक का टिकट कटाया। भारत के अनुभवी खिलाड़ी शरत कमल ने ट्वीट किया, ‘‘आखिरकार भारत ने ओलंपिक के लिए टीम स्पर्धा के लिए क्वालीफाई कर लिया। मैं लंबे समय से यह देखना चाहता था। ओलंपिक में पांचवीं बार खेलने के बावजूद यह सच में बहुत विशेष है। महिला टीम को भी बधाई जिन्होंने भी ऐतिहासिक कोटा हासिल कर लिया।’’

Also read: UEFA का आनंद ले सकेंगे भारतीय दर्शक, Sony ने मीडिया राइट्स समझौते का नवीनीकरण किया

भारतीय टेबल टेनिस इतिहास में यह शानदार उपलब्धि है क्योंकि यह पहली बार होगा जब देश 2008 बीजिंग ओलंपिक में शामिल किये जाने के बाद टीम स्पर्धा में हिस्सा लेगा। दोनों भारतीय टीम आईटीटीएफ विश्व टीम चैम्पियनशिप के प्री क्वार्टरफाइनल में हारने के कारण ओलंपिक टिकट कटाने से चूक गयी थीं। पुरुष टीम का दक्षिण कोरिया से 0-3 से और महिला टीम को चीनी ताइपे से 1-3 से हार मिली थी।

Advertisement
First Published - March 4, 2024 | 6:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement