facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय पुरुष ट्रैप टीम ने ISSF जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता

Advertisement

महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में आशिमा अहलावत टॉप छह में पहुंची लेकिन फाइनल्स में भी इसी स्थान पर रहीं।

Last Updated- July 23, 2023 | 7:41 PM IST
Indian men's trap team won silver medal in ISSF Junior World Championship
NRAI Twitter

भारत के बखतरुद्दीन मालिक, शार्दुल विहान और आर्य वंश त्यागी की पुरुष ट्रैप टीम ने कोरिया के चांगवान में चल रही ISSF विश्व जूनियर चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता। यह भारत का इस चैम्पियनशिप में 15वां पदक था।

इस भारतीय तिकड़ी ने मिलकर 346 अंक बनाये जबकि शॉटगन के ‘पावरहाउस’ इटली ने 356 अंक से स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे पहले कोई भी भारतीय पुरुष ट्रैप निशानेबाज फाइनल्स में जगह नहीं बना सके थे।

महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में आशिमा अहलावत टॉप छह में पहुंची लेकिन फाइनल्स में भी इसी स्थान पर रहीं। आशिमा ने क्वालीफिकेशन में 109 अंब बनाये और फिर छह निशानेबाजों के शूटऑफ से फाइनल के तीन स्थानों में से एक हासिल किया।

Also read: korea open: सात्विक-चिराग की देसी जोड़ी ने लहराया परचम, कोरिया ओपन में साल का चौथा खिताब जीता

आशिमा की साथी प्रीति रजाक शूटऑफ से बाहर होने वाली पहली निशानेबाज रहीं। प्रीति, भाव्या और आद्या त्रिपाठी की तिकड़ी कांस्य से चूक गयी। उन्होंने टीम स्पर्धा में कुल 312 अंक बनाये जिससे चीन 314 अंक से उससे आगे रहा। अमेरिका ने स्वर्ण और इटली ने रजत पदक जीते।

Advertisement
First Published - July 23, 2023 | 7:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement