facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

भारतीय हॉकी : काल्डास और ऐकमैन मुख्य कोच की दौड़ में, भारतीय नामों पर विचार की संभावना नहीं

Advertisement
Last Updated- February 02, 2023 | 6:47 PM IST
Indian Hockey Team

हाल में विश्व कप में भारतीय टीम के लचर प्रदर्शन के बाद अर्जेंटीना के मैक्स काल्डास और नीदरलैंड के सिगफ्राइड ऐकमैन इस्तीफा दे चुके ग्राहम रीड की जगह लेने के लिये दौड़ में हैं।

हॉकी इंडिया के सूत्रों के अनुसार महासंघ विदेशी कोचों से बातचीत कर रहा है। सूत्र ने कहा कि विश्व कप में संयुक्त नौंवे स्थान पर रहने के बाद आस्ट्रेलिया के रीड ने इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद यह पद खाली पड़ा है।

सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘हमें तोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक जीतने के बाद टीम के प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद थी लेकिन टीम का स्तर नीचे गिर गया। रीड ने शानदार काम किया है और भारत को ओलंपिक पदक दिलाने में मदद की लेकिन पिछले कुछ समय से टीम का प्रदर्शन तेजी से नीचे गिर गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम दो-तीन उम्मीदवारों के साथ चर्चा में हैं लेकिन आश्वस्त रहिये हम सर्वश्रेष्ठ कोच लायेंगे जो भारत को अगले स्तर तक ले जा सके।’’

पता चला है कि काल्डास के अलावा ऐकमैन भी पद के लिये मजबूत दावेदार हैं जिन्हें पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने पिछले 10 महीनों से भुगतान नहीं किया है।

यह पूछने पर कि क्या पद के लिये भारतीय कोच के नाम पर भी विचार किया जायेगा तो सूत्र ने कहा, ‘‘आप बताईये कौन इस समय भारत में सर्वश्रेष्ठ कोच है। अगर आप नाम दे दोगे तो हम निश्चित रूप से विचार करेंगे।’’

Advertisement
First Published - February 2, 2023 | 6:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement