facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Hockey Champions Trophy: सेमीफाइनल में जापान पर मिली जीत के बाद भारतीय टीम के कोच फुल्टन ने कही ये बड़ी बात

Advertisement

भारत ने शनिवार को यहां अंतिम चार में जापान को 5-0 से रौंद दिया और उसका सामना यहां खिताबी भिड़ंत के लिए मलेशिया से होगा।

Last Updated- August 12, 2023 | 1:33 PM IST
indian men hockey team in Asian Games 2023

भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन (Indian Hockey Team Coach Craig Fulton) ने एशियाई चैम्पिंयस ट्राफी (एसीटी) के सेमीफाइनल में जापान पर मिली जीत के बाद कहा कि वह मैच के दौरान बाहर से खिलाड़ियों को निर्देश देना पसंद नहीं करते और ट्रेनिंग के दौरान ही खिलाड़ियों ही जानकारी देने को तरजीह देते हैं।

भारत ने शनिवार को यहां अंतिम चार में जापान को 5-0 से रौंद दिया और उसका सामना यहां खिताबी भिड़ंत के लिए मलेशिया से होगा।

यह भी पढ़ें : ACT 2023: जापान को हराकर भारत फाइनल में, मलेशिया से होगा खिताबी मुकाबला

‘मैं मैच के दौरान बाहर से ज्यादा कोचिंग नहीं देता’ 

जापान के खिलाफ बड़ी जीत के बाद फुल्टन ने कहा, ‘‘मैं मैच के दौरान बाहर से ज्यादा कोचिंग नहीं देता लेकिन ट्रेनिंग के दौरान काफी कोचिंग देता हूं। क्योंकि ट्रेनिंग के दौरान ही सिखाया जाता है। हो सकता है कि मैच के दौरान कुछ चीजें बदलनी हों लेकिन इस पर फैसला करना सीनियर खिलाड़ियों का ही काम है। ’’

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भी टीम में फुल्टन द्वारा लाये गये बदलावों की प्रशंसा की। उन्होंने शुक्रवार को मैच के बाद कहा, ‘‘प्रत्येक कोच की मानसिकता अलग होती है। हमारे पहले के कोच काफी अच्छे रहे। यहां तक कि वह (फुल्टन) भी काफी अच्छे हैं। प्रत्येक कोच टीम की बेहतरी के बारे में सोचता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह अच्छा काम कर रहे हैं। हमने अपनी टीम में काफी सरंचनात्मक बदलाव किये हैं और इतने कम समय में ये बदलाव लाना हमारे लिए काफी सकारात्मक चीज है। इसका पूरा श्रेय उन्हें जाता है। ’’

हरमनप्रीत ने साथ ही कहा कि फाइनल में सफलता के लिए रक्षात्मक पंक्ति का मजबूत रहना और मौकों को गोल में बदलना अहम होगा। उन्होंने कहा, ‘‘फाइनल में पहुंचना बड़ी उपलब्धि है जो लीग मैचों की तुलना में पूरी तरह अलग होगा। हमारा प्रदर्शन अच्छा था और हम अपनी योजना के अनुसार खेले थे। हमने रणनीति के अनुसार मौके भी बनाये थे। ’’

यह भी पढ़ें : WI v IND चौथे T20 की संभावित प्लेइंग 11, लाइव मैच का समय और लाइव स्ट्रीमिंग

Advertisement
First Published - August 12, 2023 | 1:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement