facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indian women’s cricket team: हरमनप्रीत कौर चाह रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए ज्यादा टेस्ट मैच

Advertisement

Harmanpreet Kaur ने कहा- आज के दौर में T20 खेलने में बहुत मजा आता है लेकिन टेस्ट क्रिकेट एक ऐसी चीज है जिसे हर क्रिकेटर खेलना चाहता है

Last Updated- September 19, 2023 | 3:12 PM IST
Harmanpreet Kaur

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने महिला क्रिकेट में लंबे प्रारूप के महत्व पर जोर देते हुए लाल गेंद के प्रारूप के अधिक अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैच कराने की मांग की। भारतीय महिला टीम 2022-25 तक चलने वाले वर्तमान भविष्य दौरा कार्यक्रम (FTP) साइकल में लंबे प्रारूप में प्रतिस्पर्धा करने वाली चार टीमों के बीच सबसे कम टेस्ट मैच खेलेगी।

हरमनप्रीत ने ‘स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पॉडकास्ट’ पर कहा, ‘इस साल हमें दो टेस्ट मैच (एक इंग्लैंड के खिलाफ और एक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) खेलना है और मुझे उम्मीद है कि ये मैच महिला क्रिकेट पर बड़ा प्रभाव डालेंगे। उम्मीद है कि भविष्य में हमें और अधिक टेस्ट मैच खेलने को मिलेगा।’

हरमनप्रीत ने कहा, ‘हमें महिला क्रिकेट में टेस्ट मैचों को वापस लाना होगा क्योंकि यह महिला क्रिकेट के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।’

भारत को 2023-24 सत्र में घरेलू मैदान पर दो टेस्ट खेलने हैं। टीम ने इससे पहले 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पिछला टेस्ट खेला था। मौजूदा एफटीपी ने इंग्लैंड सबसे अधिक पांच टेस्ट खेलेगा। ऑस्ट्रेलिया तथा दक्षिण अफ्रीका क्रमश: चार और तीन टेस्ट खेलेंगे।

क्या कहा हरमनप्रीत ने? क्यों की टेस्ट मैच की T20 से तुलना? 

हरमनप्रीत ने कहा, ‘मैं एक खिलाड़ी के रूप में निश्चित रूप से अधिक टेस्ट खेलना चाहती हूं क्योंकि एक खिलाड़ी के तौर पर बड़े होते हुए हमने टेलीविजन पर T20 की तुलना में अधिक टेस्ट देखे हैं। आज के दौर में T20 खेलने में बहुत मजा आता है लेकिन टेस्ट क्रिकेट एक ऐसी चीज है जिसे हर क्रिकेटर खेलना चाहता है।’

इस धाकड़ बल्लेबाज ने कहा कि देश में महिला क्रिकेट के मामले में घरेलू परिदृश्य में सुधार हो रहा है लेकिन अधिक बहु-दिवसीय मैच खेले जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘हमारे घरेलू खेलों के स्तर में काफी बदलाव हुआ है। शुरुआत में जब मैंने खेलना शुरू किया था, तो हमें मुश्किल से कुछ मैच खेलने को मिलते थे लेकिन पिछले कुछ वर्षों में घरेलू स्तर में बहुत सुधार हुआ है। हमें ज्यादा मैच खेलने को मिल रहे हैं। इनमें से कुछ मैचों का टेलीविजन पर सीधा प्रसारण होता है जिसे लोग टीवी पर देख सकते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘घरेलू स्तर पर सुधार हो रहा है लेकिन जब मैंने खेलना शुरू किया था तब दो या तीन दिन के मैच होते थे लेकिन अब मुझे इसकी कमी महसूस होती है। मुझे लगता है कि इन दो टेस्ट मैचों के बाद चीजों में बदलाव होगा।’

हरमनप्रीत ने कहा, ‘हमें जितना अधिक क्रिकेट खेलने को मिलेगा, महिला क्रिकेट में उतना ही अधिक सुधार देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि भारतीय टीम में कुछ और प्रतिभाएं देखने को मिलें।’

Advertisement
First Published - August 8, 2023 | 8:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement