facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय महिला हॉकी टीम के पास घरेलू मैदान पर ओलंपिक टिकट हासिल करने का मौका

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने महिला ओलंपिक क्वालीफायर को चीन के चांगझोउ से रांची में स्थानांतरित कर दिया है।

Last Updated- October 21, 2023 | 6:12 PM IST
Indian women's hockey team has a chance to get Olympic ticket on home ground

भारतीय महिला हॉकी टीम हांग्झोउ एशियाई खेलों में तीसरे स्थान पर रहने के बाद 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए स्वत: क्वालीफाई करने में विफल रही, लेकिन उसे इसमें जगह बनाने का एक और मौका रांची में अगले साल होने वाले क्वालीफाइंग टूर्नामेंट से मिलेगा।

महिला ओलंपिक क्वालीफायर को चीन के चांगझोउ से रांची में स्थानांतरित किया गया

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने महिला ओलंपिक क्वालीफायर को चीन के चांगझोउ से रांची में स्थानांतरित कर दिया है। चीन की महिला टीम ने इस महीने की शुरुआत में हांगझोउ में एशियाई खेलों का गोल्ड जीतकर सीधे पेरिस खेलों में जगह बनाई थी। पेरिस ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट अगले साल 13 से 19 जनवरी तक झारखंड के रांची में मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में भारत के अलावा सात देश हिस्सा लेंगे

क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में भारत के अलावा सात देश हिस्सा लेंगे जिनमें से टॉप तीन अगले साल के ओलंपिक में अपनी जगह पक्की करेंगे। FIH के अन्य ओलंपिक क्वालीफायर मस्कट, ओमान (पुरुष: 15-21 जनवरी, 2024) और वालेंसिया, स्पेन (महिला और पुरुष: 13-21 जनवरी, 2024) में खेले जाएंगे। भारत हांगझोउ एशियाई खेलों की महिला हॉकी सेमीफाइनल में मेजबान चीन से 0-4 से हार गया था। टीम को इसके बाद जापान को 2-1 से हराकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

रांची में ओलंपिक क्वालीफायर की मेजबानी पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, ‘‘यह हमारे खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ा आयोजन है और हम रोमांचित हैं कि यह हमारे घरेलू मैदान पर होगा। भारतीय प्रशंसकों का समर्थन हमारे खिलाड़ियों को ऊर्जा देगा जो पेरिस 2024 ओलंपिक में अपना स्थान सुरक्षित करने का दृढ़ संकल्प है।’’

ओलंपिक क्वालीफायर से पहले भारतीय टीम महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेगी

भारतीय टीम की कप्तान सविता पुनिया ने कहा, ‘‘रांची में ओलंपिक क्वालीफायर की मेजबानी करना शानदार खबर है क्योंकि यह हमें भारतीय हॉकी प्रशंसकों की उपस्थिति में पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए जगह पक्की करने के लिए पहले से कहीं अधिक प्रेरित करेगा ।’’ ओलंपिक क्वालीफायर से पहले भारतीय टीम 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक रांची में ही महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेगी। टूर्नामेंट में घरेलू टीम का सामना जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड से होगा।

Advertisement
First Published - October 21, 2023 | 6:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement