facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जर्मनी दौरे पर भारतीय महिला हॉकी टीम एशियाई खेलों के लिए दुरुस्त करेगी तैयारी

Advertisement

भारतीय टीम इस दौरे में तीन मैच खेलेगी। चीन के बाद यह टीम जर्मनी के खिलाफ 18 और 19 जुलाई को क्रमशः विस्बाडेन और रसेलहेम में दो मैच खेलेगी।

Last Updated- July 15, 2023 | 1:32 PM IST
hockey

भारतीय महिला हॉकी टीम जर्मनी दौरे पर रविवार को चीन के खिलाफ अपने पहले मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश एशियाई खेलों के लिए अपनी खामियों को दूर कर तैयारियों को अमली जामा पहनाने की होगी।

भारतीय टीम इस दौरे में तीन मैच खेलेगी। चीन के बाद यह टीम जर्मनी के खिलाफ 18 और 19 जुलाई को क्रमशः विस्बाडेन और रसेलहेम में दो मैच खेलेगी। यह दौरा भारतीय महिला खिलाड़ियों के लिए बहुत महत्व रखता है क्योंकि इससे उन्हें 23 सितंबर स आठ अक्टूबर तक चीन के हांगझोउ में होने वाले एशियाई खेलों से पहले खुद को आंकने का मौका मिलेगा।

गोलकीपर सविता पूनिया की अगुवाई वाली भारतीय टीम को दौरे के पहले मैच में चीन को परखने का मौका मिलेगा। चीन की टीम एशियाई खेलों में अपनी घरेलू सरजमीं का फायदा उठाने की कोशिश करेगी।

सविता ने कहा, ‘‘ यह दौरा भारतीय महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखता है क्योंकि यह 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक चीन के हांग्झोउ में होने वाले महाद्वीपीय खेलों से पहले अपना आकलन कर पायेंगी। इससे हमें सुधार की जरूरत है के बारे में पता चलेगा।’’

इस मुकाबले से पहले अगर रैंकिंग को देखें तो आठवें स्थान पर काबिज भारतीय टीम 11वें स्थान की चीन की टीम पर जीत की दावेदार होगी। पिछली बार दोनों टीमें स्पेन और नीदरलैंड में एफआईएच महिला विश्व कप (2022) में एक-दूसरे से भिड़ी थीं, जहां मैच 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुआ था। साल 2013 के महिला एशिया कप के बाद से दोनों टीमों का 17 बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें भारत 10 मौकों पर विजयी रहा है, जबकि चीन ने पांच मैच जीते हैं और दो मैच बराबरी पर छूटे हैं।

भारतीय उप-कप्तान दीप ग्रेस ने कहा, ‘‘हम अपने प्रतिद्वंद्वी टीम को अच्छी तरह से जानते हैं। हमने हाल ही में कई बार चीन के खिलाफ मुकाबला किया है। हम जानते हैं कि वे क्या करने में सक्षम हैं। इस मुकाबले से हमें खुद को बेहतर तैयार करने का मौका मिलेगा। ’’

भारत के मुख्य कोच यानेके शॉपमैन चाहती है कि खिलाड़ी टीम की योजनाओं पर कायम रहें और दौरे पर अपनी ताकत के अनुसार खेलें।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने दौरे से पहले शिविर का आयोजन किया था। हमें टीम के मजबूत पक्ष के बारे में पता है। चीन और जर्मनी दोनों के पास मजबूत और संतुलित टीमें हैं। शॉपमैन ने कहा, ‘‘हम अपनी ताकत के अनुसार खेलना जारी रखेंगे और अपनी योजनाओं पर कायम रहेंगे। हमें दौरे पर अच्छे नतीजे मिलने की उम्मीद है।’’

Advertisement
First Published - July 15, 2023 | 1:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement