facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय महिला हॉकी टीम नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका से भिड़ने के लिये सात मैचों के दौरे पर

Advertisement
Last Updated- January 14, 2023 | 12:58 PM IST
hockey

भारतीय महिला हॉकी टीम 16 जनवरी से शुरू होने वाले सात मैचों के अभ्यास दौरे पर दक्षिण अफ्रीका जायेगी जिसमें दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड के खिलाफ भी तीन मैच शामिल हैं। सविता पूनिया की अगुआई वाली टीम मेजबान दक्षिण अफ्रीका से केप टाउन में चार मैच खेलेगी। इसके बाद 23 जनवरी से तीन मुकाबलों में नीदरलैंड के सामने होगी।

सविता ने कहा, ‘‘हम वार्षिक कैलेंडर में काफी अभ्यास मैच आयोजित कराने के लिये हॉकी इंडिया के आभारी हैं क्योंकि इस साल हम एशियाई खेलों के लिये अच्छी तैयारी करने और पेरिस ओलंपिक के लिये सीधे क्वालीफाई करने पर ध्यान लगा रहे हैं। ’’

भारतीय कप्तान को लगता है कि इस दौरे से टीम को एशियाई खेलों से पहले अपने कमजोर पक्ष को जानने और इन पर काम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका और दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड के खिलाफ मैच से हमें अपने खेल के स्तर को सुधारने में मदद मिलेगी और साथ ही हम जिस विभाग में पिछड़ रहे हैं, उसे भी हम पता कर पायेंगे।

बेंगलुरू में दो हफ्ते के शिविर के बाद हम इस दौर के लिये अच्छी तरह तैयार हैं। ’’ सविता की अगुआई में टीम ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ी 2022 में हॉकी के लिये अच्छे साल के बाद आत्मविश्वास से भरी हैं और हम अच्छे प्रदर्शन से सत्र की शुरूआत करना चाहते हैं। ’’

Advertisement
First Published - January 14, 2023 | 12:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement