Paris Olympics 2024, Day 3: पेरिस ओलंपिक 2024 के तीसरे दिन पदकों के लिए भारतीय उम्मीदें एक बार फिर निशानेबाजों पर टिकी होंगी। रमिता जिंदल और अर्जुन बबुता 29 जुलाई को क्रमशः 10 मीटर एयर राइफल महिला फाइनल और 10 मीटर एयर राइफल पुरुष फाइनल में प्रतिस्पर्धा करते हुए पदक के लिए प्रयास करेंगे।
रमिता की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल प्रतियोगिता भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे शुरू होगी तथा अर्जुन सिंह बबुता का मैच भी इसी समय शुरू होगा। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल फ़ाइनल स्पर्धा भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगी।
अगर पुरुष तीरंदाजी टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करती है तो भारत एक और पदक मैच भी खेल सकता है। उनका क्वार्टर फाइनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे होने वाला है।
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का 29 जुलाई का पूरा स्केड्यूल
| Paris Olympics 2024: India schedule on July 28 | |||
| Indian events | Athletes | Time (IST) | Result |
| Badminton (Men’s Doubles) | Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty | 12:00 | TBD |
| Badminton (Women’s Doubles) | Ashwini Ponnappa and Tanisha Crasto | 12:50 | TBD |
| Shooting (10m Air Pistol Mixed Team Qualification) | India 1 (Manu Bhaker and Sarabjot Singh) and India 2 (Rhythm Sangwan and Arjun Singh Cheema) | 12:45 | TBD |
| Shooting (Trap Men’s Qualification) | Prithviraj Tondaiman | 13:00 | TBD |
| Shooting (10m Air Rifle Women’s Finals) | Ramita | 13:00 | TBD |
| Shooting (10m Air Rifle Men’s Finals) | Arjun Babuta | 15:30 | TBD |
| Hockey (Men’s) | India vs Argentina | 16:15 | TBD |
| Badminton (Men’s Singles) | Lakshya Sen | 17:30 | TBD |
| Archery (Men’s Team) | India (Dhiraj, Ramesh and Tarundeep) | 18:31 | TBD |
कौन से टीवी चैनल पर पेरिस ओलंपिक 2024 के मैच देखें ?
पेरिस ओलंपिक 2024 के मैचों को Sports 18 1 HD/SD, Sports 18 2 HD/SD, VH1, MTV चैनलों पर लाइव दिखाया जाएगा।
भारत में पेरिस ओलंपिक 2024 के मैच फ्री में कहां देखें ?
बता दें कि 2024 पेरिस ओलंपिक को Jio Cinema ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।