facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indonesia Masters 2024: किरण जॉर्ज और लक्ष्य सेन इंडोनेशिया मास्टर्स के दूसरे दौर में, प्रणय और श्रीकांत बाहर

Advertisement

प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी के जॉर्ज ने मंगलवार को दो जीत दर्ज करने के बाद मुख्य ड्रा में प्रवेश किया। अब जॉर्ज की भिड़ंत चीन के लु गुआंग जू से होगी।

Last Updated- January 24, 2024 | 7:21 PM IST
किरण जॉर्ज और लक्ष्य सेन इंडोनेशिया मास्टर्स के दूसरे दौर में, प्रणय और श्रीकांत बाहर , Indonesia Masters 2024: Kiran George and Lakshya Sen in second round of Indonesia Masters, Prannoy and Srikanth out

Indonesia Masters 2024: लक्ष्य सेन और किरण जॉर्ज ने बुधवार को यहां इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनायी लेकिन स्टार खिलाड़ी एच एस प्रणय और किदाम्बी श्रीकांत शुरूआती दौर में हारकर बाहर हो गये।

पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश में जुटे दुनिया के 19वें नंबर के खिलाड़ी सेन ने चीन के वेंग होंग यांग से मलेशिया ओपन के पहले दौर में मिली हार का बदला चुकता किया। उन्होंने चीन के खिलाड़ी पर 24-22 21-15 से जीत हासिल की।

2022 ओडिशा ओपन और 2023 डेनमार्क मास्टर्स में सुपर 100 खिताब जीतने वाले 23 साल के जॉर्ज ने पहले दौर में एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को 18-21 21-16 21-19 से हरा दिया। प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी के जॉर्ज ने मंगलवार को दो जीत दर्ज करने के बाद मुख्य ड्रा में प्रवेश किया। अब जॉर्ज की भिड़ंत चीन के लु गुआंग जू से होगी।

Also read: Under 19 World Cup: भारत की युवा ब्रिगेड के सामने आयरलैंड की आसान चुनौती

सेन का सामना अगले दौर में डेनमार्क के मलेशिया ओपन चैम्पियन एंडर्स एंटोनसेन या इंडोनेशिया के चिको औरा ड्वी वारडोयो के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय को पहले दौर में सिंगापुर के पूर्व विश्व चैम्पियन लोह कीन यिऊ से 18-21 21-19 10-21 से हार गये।

इस महीने के शुरू में इंडिया ओपन सुपर 750 के सेमीफाइनल में पहुंचे प्रणय मलेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के भी पहले दौर में हार गये थे। प्रणय (31 वर्ष) ने पिछले साल एशियाई खेलों और विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था। पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने मलेशिया के 10वीं रैंकिंग के ली जि जिया को कड़ी चुनौती दी लेकिन वह 54 मिनट तक चले मुकाबले में 21-19 14-21 11-21 से हार गये। वह सत्र में लगातार दूसरी दफा पहले दौर से बाहर हुए।

Advertisement
First Published - January 24, 2024 | 7:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement