facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indonesia Masters : लक्ष्य सेन इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में हारे

Advertisement
Last Updated- January 27, 2023 | 4:46 PM IST
Lakshya Sen

भारत के लक्ष्य सेन का शुक्रवार को यहां क्वार्टर फाइनल में एशियाई खेलों के चैंपियन जॉनाथन क्रिस्टी के हाथों हार के साथ ही इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्रभावशाली अभियान समाप्त हो गया।

विश्व में 12वें नंबर के खिलाड़ी सेन पहला सेट जीतने का फायदा नहीं उठ पाए और स्थानीय खिलाड़ी क्रिस्टी से 62 मिनट तक चले मैच में 21-15, 10-21, 13-21 से हार गए। क्रिस्टी की विश्व रैंकिंग तीन है।

राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन सेन का क्रिस्टी के खिलाफ इससे पहले रिकॉर्ड 1-0 था। उन्होंने अच्छी शुरुआत की और एक समय वह 8-5 से आगे थे। उन्होंने इंटरवल तक अपनी बढ़त बनाए रखी। इसके बाद क्रिस्टी ने लगातार तीन अंक बनाए और स्कोर 15 -15 से बराबर कर दिया। भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि लगातार छह अंक बनाकर पहला गेम अपने नाम किया।

सेन हालांकि इसके बाद अपनी लय खो बैठे जबकि क्रिस्टी ने शानदार खेल दिखाया और जल्द ही 11-2 से बढ़त हासिल कर दी। इसके बाद इंडोनेशिया के खिलाड़ी को दूसरा गेम जीतने के लिए खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

लगातार दूसरे टूर्नामेंट के दूसरे दौर में हारे सेन

क्रिस्टी ने तीसरे और निर्णायक गेम में भी अच्छी शुरुआत की। उन्होंने शुरू में 5-1 से बढ़त बनायी। सेन ने लगातार चार अंक बनाए लेकिन इंडोनेशिया के खिलाड़ी ने उन्हें ज्यादा मौके नहीं दिए और इंटरवल तक 11-6 की अच्छी बढ़त हासिल कर दी।

इसके बाद उन्होंने लगातार चार अंक बनाकर मैच अपने नाम किया। सेन पिछले सप्ताह इंडिया ओपन में भी दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए थे।

Advertisement
First Published - January 27, 2023 | 4:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement