facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इंडोनेशिया ओपन जीतने वाली जोड़ी चिराग-सात्विक कैरियर की बेस्ट तीसरी रैंकिंग पर

Advertisement

भारतीय जोड़ी ने बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने के साथ स्विस ओपन भी जीता था ।

Last Updated- June 20, 2023 | 3:18 PM IST
Swiss Open 2023: Tricolor hoisted in Switzerland, Satwik-Chirag became champion, defeated Chinese pair in final

इंडोनेशिया ओपन (Indonesia Open) जीतने वाली सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने बीडब्ल्यूएफ द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में कैरियर का सर्वश्रेष्ठ तीसरा स्थान हासिल किया।

राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता जोड़ी ने मौजूदा विश्व चैम्पियन मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूइ यिक को सीधे गेम में हराकर इंडोनेशिया ओपन जीता था । इसके साथ ही यह सुपर 1000 टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई ।

भारतीय जोड़ी ने बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने के साथ स्विस ओपन भी जीता था । पुरूष एकल में किदाम्बी श्रीकांत तीन पायदान चढकर शीर्ष 20 (19वीं रैंकिंग) में पहुंच गए । लक्ष्य सेन दो पायदान चढकर 18वें स्थान पर पहुंच गए ।

एच एस प्रणय सर्वश्रेष्ठ एकल रैंकिंग वाले भारतीय खिलाड़ी हैं जो नौवे स्थान पर है । प्रियांशु राजावत चार पायदान चढकर 30वें स्थान पर पहुंच गए । दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू महिला एकल में 12वें और साइना नेहवाल 31वें स्थान पर है ।

महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद 16वें स्थान पर बने हुए हैं । मिश्रित युगल में रोहन कपूर और सिक्की रेड्डी 33वें स्थान पर जबकि तनीषा क्रास्टो ओर ईशान भटनागर 38वें स्थान पर हैं ।

Advertisement
First Published - June 20, 2023 | 3:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement