facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सउदी अरब में दो मैच खेलेगी Inter Miami, एक फरवरी को होगी Messi और Ronaldo की टक्कर

Advertisement

मेस्सी और रोनाल्डो क्लब और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 35 बार आमने सामने रहे हैं जिनमें से मेस्सी की टीम ने 16 और रोनाल्डो की टीम ने 10 मैच जीते हैं जबकि नौ मैच ड्रॉ रहे ।

Last Updated- December 12, 2023 | 12:32 PM IST
Cristiano Ronaldo and Messi
Cristiano Ronaldo and Messi

दुनिया भर के फुटबालप्रेमियों को जिस मुकाबले का इंतजार था , वह एक फरवरी को सउदी अरब में होगा जब लियोनेल मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीमें आमने सामने होंगी ।

मेस्सी की टीम इंटर मियामी ने सोमवार को पुष्टि की कि वह सउदी अरब में रियाद सीजन कप खेलेगी । उसका सामना अल हिलाल से 29 जनवरी को और रोनाल्डो की टीम अल नासर से एक फरवरी को होगा । सउदी प्रो लीग में ये दोनों क्लब शीर्ष पर हैं और रोनाल्डो लीग में सर्वाधिक गोल कर चुके हैं ।

इंटर मियामी के खेल निदेशक क्रिस हेंडरसन ने कहा ,‘‘ इन मैचों से हमें नये सत्र की तैयारी में मदद मिलेगी । अल हिलाल और अल नासर जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ हमें खुद को आजमाने का मौका मिलेगा ।’’

मेस्सी और रोनाल्डो क्लब और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 35 बार आमने सामने रहे हैं जिनमें से मेस्सी की टीम ने 16 और रोनाल्डो की टीम ने 10 मैच जीते हैं जबकि नौ मैच ड्रॉ रहे । इन मैचों में मेस्सी ने 21 गोल किये और 12 में सहायक रहे जबकि रोनाल्डो ने 20 गोल किये और एक में सहायक रहे ।

मेस्सी ने मई में सउदी अरब पर्यटन के प्रचार के लिये एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था जिसकी वजह से उनकी पूर्व टीम पेरिस सेंट जर्मेन ने उन्हें निलंबित कर दिया था । मेस्सी और रोनाल्डो क्रमश: बार्सीलोना और रीयाल मैड्रिड के लिये भी कई बार एक दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं ।

Advertisement
First Published - December 12, 2023 | 12:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement