facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2023 : 1.47 अरब मिनट तक जियो सिनेमा पर देखा आईपीएल

Advertisement
Last Updated- April 03, 2023 | 11:11 PM IST
IPL 2023: The big battle off the field between Viacom 18 and Disney-Star

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सोमवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले वीकेंड पर उसके जियो सिनेमा ऐप्लिकेशन पर रिकॉर्ड 1.47 अरब मिनट तक लोगों ने इसे देखा है। साथ ही कहा कि 5 करोड़ लोगों ने ऐप्लिकेशन डाउनलोड भी किया है।
मुकेश अंबानी की रिलायंस के स्वामित्व वाली मीडिया इकाई नेटवर्क 18 के वायकॉम 18 ने कहा कि इस बार पहले वीकेंड में ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आईपीएल देखने वालों की संख्या पिछले सीजन की कुल संख्या से अधिक हो गई है। वायकॉम 18 ने साल 2023-2027 तक के लिए 237.58 अरब रुपये में डिजिटल अधिकार हासिल किए हैं। इससे पहले यह डिज्नी के पास थे।
वहीं दूसरी ओर, डिज्नी की स्वामित्व वाली स्टार इंडिया, जो आईपीएल की आधिकारिक ब्रॉडकास्टर है उसने कहा कि पिछली बार की चैंपियन गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शुक्रवार को हुए उद्घाटन मैच को  टेलीविजन पर 8.7 अरब मिनट तक लोगों ने देखा।
वायकॉम ने कहा कि मैच के दौरान एक वक्त पर 1.6 करोड़ लोग जियो सिनेमा पर मौजूद थे।
वायकॉम 18 स्पोर्ट्स के मुख्य कार्याधिकारी अनिल जयराज ने एक बयान में कहा, ‘लोग अब तेजी से डिजिटल की ओर रुख कर रहे है और इस सप्ताह जियो सिनेमा का प्रदर्शन इसकी गवाही भी देता है।’
वहीं डिज्नी स्टार ने अपने बयान में कहा कि टेलीविजन पर निर्बाध रूप से क्रिकेट का लुत्फ उठाना अभी भी लोगों के लिए पसंदीदा जगह है।

Advertisement
First Published - April 3, 2023 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement