facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2023 Auction: Sam Curran आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने, पंजाब ने 18.50 करोड़ में खरीदा

Advertisement
Last Updated- December 23, 2022 | 3:59 PM IST
sam Curran

IPL 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी कोच्चि में शुरू हो चुकी है। इस मिनी ऑक्शन में कुल 87 खाली स्थानों के लिए 405 क्रिकेटरों पर बोली लगाई जा रही है। इनमें 30 विदेशी खिलाड़ियों सहित 273 भारतीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

इंग्लैंड के हरफनमौला सैम करेन (Sam Curran) आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बने। पंजाब किंग्स ने सैम करेन को 18.50 करोड़ रुपये में ख़रीदा। इंग्लैंड के इस धाकड़ ऑल राउंडर करेन इस सीजन से पहले भी पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुके थे। इससे पहले वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेल चुके है।

आईपीएल में सैम करेन ले चुके हैं हैट्रिक

आईपीएल में करेन के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 32 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 150 की स्ट्राइक रेट से 337 रन बनाए। इस लीग में करेन के नाम 2 अर्धशतक भी है। गेंदबाजी का उनका रिकॉर्ड तो इससे भी अच्छा है। आईपीएल में वो 32 विकेट ले चुके हैं। जहां उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन पर 4 विकेट का रहा। आईपीएल में वो हैट्रिक भी ले चुके हैं। सैम करेन को 2019 में पंजाब किंग्स ने 7.2 करोड़ रुपये में खरीदा था, मगर इसके बाद वो एमएस धोनी की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने।

इससे पहले इंग्लैंड के ही धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रुक को अपनी टीम में शामिल करने के लिए फ्रेंचाइजी के बीच कड़ी टक्कर हुई। शुरू में RCB ने बोली लगाना शुरू किया। इसके बाद RCB ने नाम वापस खींच लिया। फिर राजस्थान और हैदराबाद के बीच बिडिंग शुरू हुई। बाद में राजस्थान भी पीछे हट गई। इस तरह हैरी ब्रुक को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

कौन सा खिलाड़ी कितने रुपये में बिका है और किस टीम में जा रहा है, देखें पूरी लिस्ट

केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)- 2 करोड़, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)- 13.25 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 1.5 करोड़
मयंक अग्रवाल (भारत)- 8.25 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 1 करोड़)
अजिंक्य रहाणे (भारत)- 50 लाख, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 50 लाख)

किस टीम के पास कितने पैसे और स्लॉट्स?

सनराइजर्स हैदराबाद – 42.25 करोड़ (13 स्लॉट्स)
पंजाब किंग्स- 32.2 करोड़ (7 स्लॉट्स)
लखनऊ सुपर जाइंट्स- 23.35 करोड़ (10 स्लॉट्स)
मुंबई इंडियंस- 20.55 करोड़ (9 स्लॉट्स)
चेन्नई सुपर किंग्स- 20.45 करोड़ (7 स्लॉट्स)
दिल्ली कैपिटल्स- 19.45 करोड़ (5 स्लॉट्स)
गुजरात टाइटन्स- 19.25 करोड़ (7 स्लॉट्स)
राजस्थान रॉयल्स- 13.2 करोड़ (9 स्लॉट्स)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 8.75 करोड़ (7 स्लॉट्स)
कोलकाता नाइट राइडर्स- 7.05 करोड़ (11 स्लॉट्स)

Advertisement
First Published - December 23, 2022 | 3:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement