facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2023 Auction : कब, कहां और कितने बजे से होगा आईपीएल ऑक्शन

Advertisement

IPL Auction 2023: नीलामी में करेन, स्टोक्स और ग्रीन को मिल सकती है मोटी कीमत, इंग्लैंड के खिलाडियों पर भी टीमों की नजर

Last Updated- December 23, 2022 | 1:30 PM IST
IPL Schedule 2023: From March 31 to May 28, there will be a big bang, see the full schedule here

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुक्रवार को यहां होने वाली मिनी ऑक्शन में बेन स्टोक्स, सैम करेन, कैमरन ग्रीन और मयंक अग्रवाल जैसे खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 10 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होड़ देखने को मिल सकती है। इस मिनी ऑक्शन में 30 विदेशी खिलाड़ियों सहित कुल 87 खाली स्थानों के लिए 405 क्रिकेटरों पर बोली लगाई जाएगी।

IPL 2023 Auction के इतिहास में अभी तक दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को सर्वाधिक कीमत पर खरीदा गया था। राजस्थान रॉयल्स ने 2021 में उन्हें 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। मॉरिस अब संन्यास ले चुके हैं।

टी20 विश्व कप 2022 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए करेन पर मोटी बोली लगने की संभावना है। वह अभी 24 साल के हैं और टीम उन्हें लंबे समय तक बरकरार रखने की उम्मीद के साथ अपने से जोड़ना का प्रयास करेंगी। करेन को 2019 में पंजाब किंग्स ने मोटी कीमत पर खरीदा था। इसके बाद वह चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ गए थे। चेन्नई उन्हें फिर से अपनी टीम से जोड़ने का प्रयास करेगा।

किस टीम के पास कितनी राशि ?

सनराइजर्स हैदराबाद 42.25 करोड़ रुपये के सबसे बड़े पर्स के साथ मिनी नीलामी में प्रवेश करेगा, जबकि पंजाब किंग्स के पास 32.2 करोड़ रुपये और लखनऊ सुपरजाएंट्स के पास 23.35 करोड़ रुपये राशि बची है। ये दोनों पर्स के मामले में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर है। दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के पर्स में महज 7.05 करोड़ रुपये, जबकि रॉयल चैलेंजर्स के पास 8.75 करोड़ रुपये होंगे।

आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन कितने बजे शुरू होगा ?

आईपीएल 2023 की मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर यानी आज है। यह मिनी ऑक्शन कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में आयोजित होगा। भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 (ढाई) बजे शुरू होगा।

कहा देखे लाइव-स्ट्रीम ?

आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर होगा। साथ ही IPL 2023 के मिनी ऑक्शन को जियो सिनेमा (Jio Cinema) ऐप और वेबसाइट पर लाइव-स्ट्रीम कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - December 23, 2022 | 1:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement