facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2023: RCB को बड़ा झटका, हेजलवुड शुरुआती 7 मैचों में नहीं खेलेंगे

Advertisement
Last Updated- March 31, 2023 | 1:28 PM IST
josh-hazlewood

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड एडी की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले चरण में नहीं खेल पाएंगे। हेजलवुड 14 अप्रैल को भारत आएंगे लेकिन वह महीने के तीसरे सप्ताह तक ही पूर्ण फिटनेस हासिल कर पायेंगे।

ऐसे में टीम को शुरुआती सात मैचों में उनके बिना मैदान पर उतरना होगा। उनके ऑस्ट्रेलियाई साथी ग्लेन मैक्सवेल का दो अप्रैल को बेंगलुरु में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी के शुरुआती मैच में खेलना संदिग्ध है। वह पैर में फ्रैक्चर से उबर गये है लेकिन मैच फिटनेस हासिल नहीं कर सके है।

हेजलवुड ने‘ द एज’ से कहा, ‘‘ सब कुछ योजना के अनुसार चल रहा है, इसलिए मैं 14 तारीख (अप्रैल) को जाऊंगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि मेरे लिए अगले दो सप्ताह कैसे रहते है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं शायद उस समय मैच खेलने के लिए तैयार ना रहूं लेकिन उम्मीद है कि वहां पहुंचने के बाद एक सप्ताह के अंदर पूर्ण फिटनेस हासिल कर लूंगा।’’

हेजलवुड को इस चोट के कारण भारत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से बाहर होना पड़ा था। वह आईपीएल के जरिये एशेज की अपनी तैयारी को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। इस 32 वर्षीय तेज गेंदबाज को हालांकि अभी तक भारत रवाना होने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से चिकित्सा अनापत्ति पत्र नहीं मिला है।

Advertisement
First Published - March 31, 2023 | 1:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement