facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2023, DC vs GT: हार के बाद बोले अजीत अगरकर- ‘हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की’

Advertisement
Last Updated- April 05, 2023 | 10:38 AM IST
Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच अजीत अगरकर ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट में मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ टीम की हार के लिए समग्र रूप से खराब बल्लेबाजी को दोष देते हुए कहा कि किसी एक या दो बल्लेबाज को दोष देने सही नहीं होगा।

दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर आठ विकेट पर 162 रन ही बना सकी। गुजरात टाइटंस ने 11 गेंद शेष रहते चार विकेट गंवाकर मैच जीत लिया। दिल्ली के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर ने 32 गेंद में 37 और सरफराज खान ने 34 गेंद में 30 रन बनाये लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों ने संघर्ष किया और रन गति को बढ़ाने में नाकाम रहे। पृथ्वी साव भी बल्ले से सात रन का ही योगदान दे सके।

अगरकर ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ किसी एक या दो बल्लेबाज को दोष क्यों देना, हमारे शीर्ष क्रम में किसी भी बल्लेबाज ने अच्छा खेल नहीं दिखाया। मैं सिर्फ इस मैच की बात नहीं कर रहा हूं । शुरुआती दोनों मैचों में बल्लेबाजों ने निराश किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ जिन टीमों को अच्छी शुरुआत मिली आप उसका प्रदर्शन देख सकते है। हमें इसमें सुधार करना होगा। गुजरात को श्रेय मिलना चाहिए लेकिन हमें सुधार करना होगा।’’

उन्होंने तेज गेंदबाजों के खिलाफ वॉर्नर और पृथ्वी साव के संघर्ष के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘ साव ने टेस्ट में पदार्पण पर शतक लगाया है, उसने घरेलू मैचों में काफी रन बनाये हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि आईपीएल का स्तर घरेलू क्रिकेट से ऊंचा है लेकिन साव और वॉर्नर ने इस लीग में काफी रन बनाये हैं। ’’

दिल्ली ने लक्ष्य का बचाव करने के दौरान हरफनमौला अक्षर पटेल से गेंदबाजी नहीं कराने के फैसले पर सवाल उठ रहे लेकिन अगरकर ने इसका बचाव करते हुए कहा, ‘‘ पिच से तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिल रही थी। हमारे पास मिशेल मार्श के रूप में एक विकल्प है। बायें हाथ के बल्लेबाज खेल रहे थे और मैदान के एक तरफ की बाउंड्री छोटी थी तो मैच की परिस्थितियों को देखकर यह फैसला लिया गया। उंगली के स्पिनर से उस समय गेंदबाजी करना जोखिम भरा होता।’’

हार के बावजूद अगरकर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल से काफी प्रभावित दिखे। पोरेल ने 11 गेंद की पारी में दो छक्कों की मदद से 20 रन बनाने के बाद विकेट कीपिंग में प्रभावित किया।

भारत के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘ ऋषभ पंत की कमी को पूरा करना काफी मुश्किल है लेकिन अभिषेक पोरेल ने बल्ले से और विकेट के पीछे काफी प्रभावित किया। इतनी कम उम्र में इस स्तर के क्रिकेट का अनुभव नहीं होने के बाद भी उसने शानदार जज्बा दिखाया। वह विकेट के पीछे नॉर्किया जैसे गेंदबाज के खिलाफ भी सहज था। हमारे लिये यह सकारात्मक चीज है और इसे आगे बढ़ाना चाहेंगे। ’’

शुरुआती दोनों मैचों में हार का सामना करने वाली दिल्ली की टीम को अपना अगला मुकाबला गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है।

Advertisement
First Published - April 5, 2023 | 10:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement