facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2023: डुप्लेसी पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख का जुर्माना, आवेश को फटकार

Advertisement

आचार संहिता के लेवल एक अपराध में मैच रेफरी का फैसला अंतिम होता है

Last Updated- April 11, 2023 | 10:32 AM IST
Faf du Plessis

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान फाफ डुप्लेसी पर लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना किया गया है।

लखनऊ ने यह मैच अंतिम गेंद पर एक विकेट से जीता जिसके बाद उसके 11वें नंबर के खिलाड़ी आवेश खान ने उत्साह में अपना हेलमेट हवा में उछाला। इसके लिए मैच रेफरी ने उन्हें फटकार लगाई।

इंडियन प्रीमियर लीग की विज्ञप्ति के अनुसार,‘‘ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर पर लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ सोमवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है।’’

इसमें कहा गया है,‘‘धीमी ओवर गति से जुड़ी आईपीएल की आचार संहिता के तहत टीम का इस सत्र में यह पहला अपराध है और इसलिए कप्तान फाफ डुप्लेसी पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।’’

जहां तक मध्यप्रदेश के तेज गेंदबाज आवेश खान का सवाल है तो उन पर वित्तीय जुर्माना नहीं लगाया गया है और उन्हें केवल चेतावनी दी गई है।

विज्ञप्ति में कहा गया है,‘‘ लखनऊ सुपरजाइंट्स के आवेश खान को आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है। आवेश ने आईपीएल आचार संहिता के लेवल एक अपराध को स्वीकार किया है।’’

आचार संहिता के लेवल एक अपराध में मैच रेफरी का फैसला अंतिम होता है।

Advertisement
First Published - April 11, 2023 | 10:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement