facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2023 Final: पांचवां आईपीएल खिताब जीतने के बाद CSK के कोच फ्लेमिंग ने की जडेजा की जमकर तारीफ

Advertisement
Last Updated- May 30, 2023 | 2:46 PM IST
Ravindra Jadeja

स्टीफन फ्लेमिंग खेल में परियों की कहानियों में विश्वास नहीं करते लेकिन रविंद्र जडेजा का बेजोड़ बल्लेबाजी करके चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को उसका पांचवां आईपीएल खिताब दिलाना इसी तरह की कहानी करीब है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में अंतिम ओवर में जीत के लिए सीएसके को 13 रन की जरूरत थी लेकिन टीम शुरुआती चार गेंद में तीन रन ही बना सकी।

जडेजा ने इसके बाद मोहित शर्मा की आखिरी दो गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर टाइटंस से जीत छीन ली। फ्लेमिंग ने सुपरकिंग्स के खिताब जीतने के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘ वे कहते हैं कि खेल में परियों की कोई कहानी नहीं होती लेकिन आज बहुत अच्छी कहानी थी। पिछले 18 महीने थोड़े मुश्किल रहे, क्योंकि कप्तानी मुश्किल थी, चोट की समस्या थी, उसने (जडेजा ने)खेल से बाहर थोड़ा समय बिताकर वापसी की और टेस्ट टीम में जगह बनाई और फिर सीएसके की टीम में।’’

असल में मोहित की अंतिम दो गेंद पर जडेजा की शानदार बल्लेबाजी से पहले फ्लेमिंग ने मन ही मन हार मान ली थी। फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘हम आखिरी गेंद पर फाइनल हारे हैं जो दिल तोड़ने वाला रहा है। मैं खुद को एक बार फिर दिल टूटने के लिए तैयार कर रहा था जब जडेजा ने छक्का लगाया और इसके बाद दिल भी टूट सकता था और खुशी भी मिल सकती थी, मैं सुनिश्चित नहीं था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन जब मैंने देखा कि गेंद बाउंड्री की ओर जा रही है तो यह परम आनंद था। यह प्रतियोगिता आपको ऐसे भावनात्मक स्तर तक ले जाती है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते।’’ फ्लेमिंग ने जडेजा की जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा ‘‘वह गेंद के साथ शानदार भूमिका निभाता है, लेकिन हमारे पास इतने सारे बल्लेबाज हैं कि हम उसका उपयोग निचले क्रम में करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी उसे वहां तक पहुंचाने में बहुत सहायक और सक्रिय रहे हैं तथा आज वह उस विश्वास पर खरा उतरा।’’

सीएसके के कोच ने कहा कि पहले हाफ में उनकी टीम ने खराब प्रदर्शन किया लेकिन बारिश से प्रभावित मैच के आगे बढ़ने के साथ टीम बेहतर होती गई और आत्मविश्वास भर गई। उन्होंने कहा, ‘‘215… मैंने सोचा कि यह अच्छा स्कोर था लेकिन बारिश आ गई और हमें लय बदलनी पड़ी। हमने सोचा कि पिच के आसपास नमी को देखते हुए इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इसके लिए काफी अच्छी बल्लेबाजी की जरूरत थी।’’

फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘शुरुआत वास्तव में महत्वपूर्ण थी क्योंकि हम तब भी अपने क्षेत्ररक्षण से हैरान थे। पहले चार या छह ओवरों से हमारा आत्मविश्वास बढ़ा और एक बार आप लय में आ जाएं तो यह उस प्रकार का मैदान है जहां लक्ष्य का बचाव करना कठिन है इसलिए हमें पता था कि हमारे पास मौका है।’’ फ्लेमिंग ने मुकाबले को अंतिम गेंद तक ले जाने के लिए गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, ‘‘आखिरी के कुछ ओवर काफी कड़े थे। शमी और मोहित ने अच्छी गेंदबाजी की, खासकर मोहित शर्मा ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की।’’ डेढ़ दशक से सीएसके के कोच रहे फ्लेमिंग ने भारत के सीनियर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की प्रशंसा की जो टीम के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल रहे। रहाणे ने इस दौरान आक्रामक बल्लेबाजी की और जोखिम उठाया।

फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस ठप्पे से छुटकारा पाया गया कि आप ऐसे खिलाड़ी हैं जो एक छोर पर टिककर बल्लेबाजी करते रहेंगे। मुझे लगता है कि शायद उसके दिमाग में इसका कुछ ज्यादा ही प्रभाव था और वह उस तरह का खिलाड़ी नहीं बन पा रहा था जिस तरह का हो सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘और एक बार जब वह ठप्पा हट गया तो मैंने सत्र पूर्व ट्रेनिंग के बीच में एक व्यक्ति को देखा जो शानदार फॉर्म में था।’’

फ्लेमिंग ने कहा कि रहाणे उनकी शुरुआती योजनाओं में शामिल नहीं थे। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने कहा कि आईपीएल से संन्यास लेने वाले अंबाती रायुडू के जाने से टीम में बड़ा खालीपन आ जाएगा।

फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘अंबाती रायुडू शानदार खिलाड़ी रहा है। मैं उसे एक बल्लेबाज के रूप में बहुत ऊंचा आंकता हूं और सबसे अच्छी फॉर्म में चल रहे गेंदबजों में से एक मोहित शर्मा के खिलाफ उन तीन गेंद ने इसे साबित किया। उस पर छक्का, चौका और फिर छक्का जड़ना स्तरीय बल्लेबाजी थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं की रायुडू के जाने से खालीपन आएगा लेकिन खेल आगे बढ़ता रहता है। क्या ऐसा नहीं है।’’

Advertisement
First Published - May 30, 2023 | 2:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement