facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2023: गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका ! IPL से बाहर हो सकते हैं केन विलियमसन

Advertisement
Last Updated- April 01, 2023 | 1:47 PM IST
New Zealand batsman Williamson will not be able to play even the third test तीसरा टेस्ट भी नहीं खेल सकेंगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज विलियमसन
BS

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) का IPL में मौजूदा सत्र में आगे खेलना संदिग्ध है जो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ गुजरात टाइटंस (GT) के पहले मैच में दाहिने घुटने में चोट के कारण बाहर हो गए थे।

32 वर्ष के विलियमसन को फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी। उनकी चोट की गंभीरता के बारे में अभी पता नहीं है लेकिन लगता है कि चोट मामूली नहीं है। विलियमसन को रूतुराज गायकवाड़ का छक्का बचाते हुए सीमारेखा के पास गिरने से चोट लगी। उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया और फिर वह मैदान पर नहीं लौटे।

मैच जीतने के बाद गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा था, ‘उन्हें घुटने में चोट लगी है लेकिन चोट की गंभीरता के बारे में मुझे पता नहीं है। और यह भी नहीं पता है कि इसे ठीक होने में कितना समय लगेगा। मैने अभी उन्हें मैसेज भेजा है। उनका स्कैन कराया जा रहा है और इसके बाद ही हमें पता चल सकेगा।’

आकलैंड में न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि विलियमसन की चोट टीम के लिये करारा झटका है। उन्होंने कहा, ‘हमें नहीं पता कि उसे कितनी गहरी चोट लगी है। उसका चेकअप किया जा रहा है जिसके बाद ही पता चल सकेगा। किसी को भी चोटिल होते देखना अच्छा नहीं है। यह उसके और हमारे लिये भी करारा झटका है।’

Advertisement
First Published - April 1, 2023 | 1:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement