facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2023: केकेआर ने जेसन रॉय को 2.8 करोड़ रूपये में टीम से जोड़ा

Advertisement
Last Updated- April 05, 2023 | 4:01 PM IST
KKR signs Jason Roy

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर की चोट और बांग्लादेश के आल राउंडर शाकिब अल हसन के हटने के बाद टीम को मजबूती देने के लिए इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को शामिल किया है।

केकेआर ने हालांकि यह नहीं बताया कि रॉय गुरूवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने घरेलू मैच के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं।

रॉय के अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज की जगह लेने की संभावना है जिन्होंने टीम के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में पारी का आगाज करते हुए 16 गेंद में 22 रन जुटाये थे।

दो बार की आईपीएल चैम्पियन को अय्यर के पीठ की चोट के कारण पूरे सत्र के लिए बाहर होने से करारा झटका लगा था जबकि शाकिब ने व्यक्तिगत और राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं का हवाला देकर हटने का फैसला किया।

केकेआर ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘कोलकाता नाइट राइडर्स ने टाटा आईपीएल 2023 के लिए इंग्लैंड के जेसन रॉय से 2.8 करोड़ रूपये में करार किया है जिनका ‘बेस प्राइस’ 1.5 करोड़ रूपये है। ’’

रॉय आईपीएल के 2017 चरण में पहली बार इस टी20 लीग में गुजरात लायंस के लिए और अंतिम बार सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 2021 सत्र में खेले थे। रॉय ने 2021 में पांच मैच खेले थे जिसमें उन्होंने एक अर्धशतक सहित 150 रन बनाये थे। इंग्लैंड के लिए यह 32 साल का खिलाड़ी 64 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुका है।

Advertisement
First Published - April 5, 2023 | 4:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement